हार्दिक पांड्या ने T20 क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, धोनी के स्पेशल क्लब में ली धमाकेदार एंट्री

Hardik Pandya News: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बड़ौदा और पंजाब के बीच मुकाबले में बल्ले से धुआंधार प्रदर्शन किया.

Published date india.com Published: December 3, 2025 9:50 AM IST
हार्दिक पांड्या ने T20 क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, धोनी के स्पेशल क्लब में ली धमाकेदार एंट्री

SMAT Cricket Tournament News: भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद शानदार वापसी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अपनी धमाकेदार पारी से सबका ध्यान खींचा. 2 दिसंबर को बड़ौदा और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले में हार्दिक ने बल्ले से तहलका मचाया और 42 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 77 रन नाबाद बनाए.

यह पारी हार्दिक की 2 महीने बाद की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का बेहतरीन उदाहरण थी. इस मैच में हार्दिक पांड्या ने T20 क्रिकेट में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने पहले ही छक्के के साथ T20 क्रिकेट में 300 छक्के पूरे कर लिए. इस उपलब्धि के साथ हार्दिक भारत के 8वें बल्लेबाज बने, जिन्होंने यह कारनामा किया है. इससे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, एमएस धोनी, केएल राहुल और सुरेश रैना ने यह मुकाम हासिल किया था.

धोनी के क्लब में हार्दिक पांड्या

300 छक्के पूरे करने के साथ ही हार्दिक ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के स्पेशल क्लब में भी अपनी जगह बना ली. खास बात ये है कि हार्दिक उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं, जिन्होंने बिना कोई T20 शतक बनाए ही ये आंकड़ा हासिल किया. इससे पहले इस लिस्ट में केवल धोनी का नाम था, जिनके रिकॉर्ड में T20 में 350 छक्के दर्ज हैं.

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

  • रोहित शर्मा: 547
  • विराट कोहली: 435
  • सूर्यकुमार यादव: 394
  • संजू सैमसन: 364
  • एमएस धोनी: 350
  • केएल राहुल: 332
  • सुरेश रैना: 325
  • हार्दिक पांड्या: 303

मैच में हार्दिक का प्रदर्शन

बड़ौदा की टीम के लिए हार्दिक पांड्या ने बल्ले से 77 रनों का जबरदस्त योगदान दिया. हालांकि गेंदबाजी में हार्दिक महंगे साबित हुए और पंजाब के बल्लेबाजों ने 4 ओवर में 52 रन बनाए. लेकिन बड़ौदा ने हार्दिक की पारी के दम पर पंजाब को मात दी.

पंजाब ने अभिषेक शर्मा के अर्धशतक के बल पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 222 रन बनाए. जवाब में बड़ौदा ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 223 रन का लक्ष्य हासिल किया. हार्दिक को उनकी शानदार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

टीम इंडिया के लिए सकारात्मक संकेत

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का आयोजन T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले किया जा रहा है. ऐसे में हार्दिक पांड्या का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है. चयनकर्ताओं की नजरें उनकी फिटनेस और प्रदर्शन पर भी हैं. अगर हार्दिक इसी तरह का खेल जारी रखते हैं, तो टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप में बड़ी ताकत मिल सकती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.