By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Hardik Pandya Trainer Says He Is 100 Fit No Fitness Test Has Been Conducted Yet
ट्रेनर का खुलासा, हार्दिक पांड्या का अब तक नहीं हुआ है फिटनेस टेस्ट, उसे अभी...
फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाने के कारण हार्दिक पांड्या का नाम इंडिया ए टीम से हटाने की खबरें चर्चा में हैं.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान होने से ठीक एक दिन पहले हार्दिक पांड्या के फिटनेस टेस्ट में फेल होने की खबरें आई. बताया गया कि इसी कारण हार्दिक पांड्या का नाम इंडिया ए टीम के न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर कर दिया गया है. इस मामले में हार्दिक के ट्रेनर एस. रजनीकांत की तरफ से सफाई दी गई है.
पढ़ें:- BCCI का ऐलान, जसप्रीत बुमराह को मिलेगा साल 2018-19 का सबसे बड़ा सम्मान
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान एस. रजनीकांत ने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट हैं. मैं नहीं चाहता कि वो बैक टू बैक अंतरराष्ट्रीय मैचों का वर्क लोड ले. हार्दिक पांड्या को लेकर अबतक कोई फिटनेस टेस्ट नहीं किया गया है. ऐसे में इस बात का सवाल ही पैदा नहीं होता कि वो फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं.”
पढ़ें:- IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए भारत लैंड हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानें पूरा कार्यक्रम
रजनीकांत ने कहा, “हार्दिक पांड्या बेहद आसानी से यो-यो टेस्ट पास कर लेते. वो किसी टेस्ट में फेल नहीं हुए हैं. उनका नाम महज इसलिए इंडिया ए सीरीज से वापस लिया गया है क्योंकि गेंदबाजी को लेकर हार्दिक को अभी काफी काम करने की जरूरत है. हार्दिक यो-यो टेस्ट में 20 अंक हासिल कर सकता है.
Also Read:
-
क्या हार्दिक पांड्या की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? जानें World Cup जीतने के जश्न में ऐसा क्या कर बैठे, दर्ज हुआ केस
-
Hardik Pandya या Virat kohli किसके पास है सबसे महंगी घड़ी? ये क्रिकेटर पहनता है 55 करोड़ की Watch!
-
Hardik Pandya या Virat kohli किसके पास है सबसे महंगी घड़ी? ये क्रिकेटर पहनता है 55 करोड़ की Watch!
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें