महिला टी20 विश्व कप में दबाव का सामना करना सफलता की कुंजी होगी : हरमनप्रीत कौर

महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से आठ मार्च तक किया जाएगा.

Published: January 23, 2020, 4:52 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना हो गई जहां उसे ट्राई सीरीज और टी-20 विश्व कप खेलना है. दौरे पर रवाना होने से पहले टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर मीडिया से मुखातिब हुईं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 में पहली बार नहीं दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी

हरमनप्रीत ने कहा कि टी20 विश्व कप में दबाव का सामना करना ही सफलता की कुंजी होगी जो उनकी टीम पिछले दो विश्व कप में नहीं कर सकी.

भारतीय टीम पिछले टी20 विश्व कप और वनडे विश्व कप से सेमीफाइनल में बाहर हो गई थी. हरमनप्रीत ने कहा, ‘हम पिछले दो विश्व कप में काफी करीब पहुंचे लेकिन हमें दबाव का सामना करना सीखना होगा. हम पिछले दो विश्व कप में ऐसा नहीं कर सके. इस बार हम अधिक दबाव लेने की बजाय अपने खेल का मजा लेना चाहते हैं. हम यह सोचकर नहीं खेलेंगे कि यह बड़ा टूर्नामेंट है. हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है लेकिन दबाव नहीं लेना.’

भारत के लिए 104 टी20 मैच खेल चुकी हरमनप्रीत ने कहा कि टीम को दबाव के बारे में सोचने की बजाय अपने हुनर को निखारने पर फोकस करना होगा.

जानिए भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले ऑकलैंड T20 में कैसा रहेगा मौसम का हाल और पिच का मिजाज

उन्होंने कहा, ‘ पिछले कुछ विश्व कप में हम बड़ा टूर्नामेंट खेलने का काफी दबाव लेते आए हैं. इस बार हमें यह नहीं सोचना है कि यह बड़ा टूर्नामेंट है. हमें अपने हुनर पर फोकस करना है कि हम कैसे खेले और जीतें.’

विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाएगा. ग्रुप चरण में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका से होगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.