भारत की पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को खेले एकतरफा मुकाबले में स्पेन को 6-1 के विशाल अंतर से हरा दिया। पहले मैच में बेल्जियम को 2-0 से मात देने वाली भारतीय टीम ने अपने विजयी सफर को दूसरे मैच में भी जारी रखा। भारतीय टीम यूरोपियन दौरे के तहत बेल्जियम के साथ तीन और स्पेन के साथ दो मैच खेलेगी।
भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) ने दो गोल किए। मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, नीलकांत शर्मा, रूपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किए।
पहला क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद मनप्रीत ने 24वें मिनट में भारत का खाता खोला और चार मिनट बाद 28वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने गोल कर भारत का स्कोर 2-0 कर दिया। दूसरा क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले स्पेन ने एक गोल के साथ स्कोर 2-1 कर लिया।
देश में पहली बार होगा साइकिल पोलो लीग का आयोजन
भारत ने हालांकि तीसरे क्वार्टर से स्पेन को गोल करने का दूसरा मौका नहीं दिया। हरमनप्रीत ने 32वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल कर स्पेन को एक बार फिर दवाब में ला दिया। तीसरे क्वार्टर खत्म होने के करीब था और तभी नीलकांत ने भारत के लिए चौथा गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया।
भारत ने आखिरी क्वार्टर में भी गोल करने के मौके नहीं गंवाए। 56वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे मनदीप ने गोल में तब्दील कर भारत के खाते में पांचवां गोल किया। आखिरी मिनटों में रूपिंदर ने भारत के लिए छठा गोल किया।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.