गोवा चैलेंजर्स ने अल्टीमेट टेबल टेनिस का खिताब जीता, फाइनल में चेन्नई लायंस को 8-7 से हराया

Ultimate Table Tennis Season 4 Final: गोवा फ्रेंचाइजी का पहला खिताब है. इस टीम ने चमचमाती ट्रॉफी और 75 लाख रुपये जीते, जबकि उपविजेता को सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 50 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

Published date india.com Published: July 30, 2023 11:16 PM IST
Goa Challengers crowned Ultimate Table Tennis Season 4 champions
Goa Challengers crowned Ultimate Table Tennis Season 4 champions

अल्वारो रोबेल्स, हरमीत देसाई और रीथ टेनिसन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत गोवा चैलेंजर्स ने कड़े फाइनल में गत चैंपियन चेन्नई लायंस को 8-7 से हराकर रविवार को महालुंगे-बालेवाड़ी स्थित शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित अल्टीमेट टेबल टेनिस (Ultimate Table Tennis) के चौथे सीजन का खिताब जीत लिया.

यह गोवा फ्रेंचाइजी का पहला खिताब है. इस टीम ने चमचमाती ट्रॉफी और 75 लाख रुपये जीते, जबकि उपविजेता को सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 50 लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. भारत के टाप रैंक के पुरुष एकल खिलाड़ी हरमीत देसाई ने बेहतरीन फार्म मे चल रहे अनुभवी बेनेडिक्ट डुडा को 2-1 से हराकर गोवा चैलेंजर्स को इस फाइनल मुकाबले में शानदार शुरुआत दी.

दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी डुडा, जो अब तक लीग में अजेय थे, ने मैच की जोरदार शुरुआत की और दोनों तरफ से जोरदार शॉट्स लगाकर अपनी ताकत का मुजायरा पेश किया। उन्होंने पहला गेम 11-6 से जीता लेकिन हरमीत देसाई ने शानदार वापसी की और दूसरा गेम 11-4 से जीतकर मैच को निर्णायक गेम में धकेल दिया.

रोमांच से भरे तीसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. वे अपने टच में बेदाग थे और हर अंक के लिए संघर्ष कर रहे थे. अंत में हरमीत ने धैर्य बनाए रखते हुए 11-8 से गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया.

इसके बाद हालांकि इस साल लीग में 200 से अधिक अंक हासिल करने वाली पहली महिला बनने वाली यांग्जी लियू ने अपना अजेय क्रम जारी रखा और सुथासिनी सॉवेट्टाबुट को 2-1 से हराकर चेन्नई की फ्रेंचाइजी की टाई में वापसी करा दी.

तीसरे मैच में जो कि मिश्रित युगल था में, चेन्नई के अचंता शरथ कमल और यांग्जी की जोड़ी ने हरमीत और सुथासिनी को 2-1 से हराया. इससे चेन्नई लायंस ने मुकाबले में 5-4 की बढ़त बना ली. चेन्नई लायंस की जोड़ी ने पहले गेम में शानदार तालमेल दिखाते हुए 11-7 से जीत दर्ज की और दूसरे गेम में 11-9 से जीत हासिल की। हरमीत और सुथासिनी ने हालांकि गोल्डन पॉइंट के जरिए तीसरा गेम जीता.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

चौथा गेम चेन्नई के सबसे बड़े स्टार अचंता शरत कमल का सामना गोवा के अल्वारो रोबल्स के बीच हुआ, जिसे रोबल्स ने 3-0 से जीता और गोवा को आगे कर दिया. रोबल्स ने पहला गेम 11-8 से जीता औऱ फिर अपना शानदार फार्म जारी रखते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए कई पदक जीत चुके अचंता शरत को दूसरे गेम में भी इसी अंतर से हराया।

इसके बाद विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके रोबल्स ने तीसरा गेम भी अपने नाम कर गोवा को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया। जीत के बाद रोबल्स ने अपनी शर्ट उतारकर इसका जश्न मनाया. महिला एकल में चेन्नई की रीथ टेनिसन का सामना गोवा की सुतिर्था मुखर्जी से हुआ. मुखर्जी ने यह मैच 2-1 से जीत लिया लेकिन रीथ ने अपनी टीम को चैंपियन बनाने के लिए जरूरी एक अंक हासिल कर लिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.