By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Harry Kane Wants To Leave Has Told Tottenham Man Utd Man City And Chelsea Interested In Him
टॉटेनहम क्लब छोड़ना चाहते हैं स्टार फुटबॉलर हैरी केन; Man Utd, Man City और Chelsea ने दिखाई दिलचस्पी
मैनचेस्टर युनाइटेड, मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी जैसे प्रमुख क्लबों ने कथित तौर पर केन में रुचि दिखानी शुरू कर दी है।
इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन (Harry Kane) ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब टॉटेनहम हॉट्सपर (Tottenham Hotspur) छोड़ने की इच्छा जाहिर की है। गोल डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 11 साल में टॉटेनहम के लिए 240 मैचों में 165 गोल कर चुके केन ने साफ कर दिया है कि वो किसी और क्लब का रुख करना चाहते हैं।
इंग्लैंड के लिए 53 मैचों में 34 गोल कर चुके हैरी सर्वोच्च स्तर पर क्लब के प्रदर्शन से निराश हैं। उन्हें इस बात की निराश है कि उनका क्लब इस सीजन के लिए भी चैम्पियंस लीग का टिकट नहीं हासिल कर सका।
केन ने ये भी कहा है कि वो इंग्लैंड में भी रहना चाहते हैं और इसी कारण मैनचेस्टर युनाइटेड (Manchester United), मैनचेस्टर सिटी (Manchester City) और चेल्सी (Chelsea) जैसे प्रमुख क्लबों ने कथित तौर पर उनमें रुचि दिखानी शुरू कर दी है।
टॉटेनहम ने हालांकि इस सम्बंध में कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है। क्लब ने कहा है कि अभी उसका ध्यान सीजन के बाकी बचे मैचों में पर है।
केन इस क्लब के लिए धुरी रहे हैं। केन ने ईपीएल के इस सीजन में कुल 22 गोल किए हैं और वह लिवरपूल के स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में शामिल हैं।
यही नहीं, केन ने सभी आयोजनों में 47 मैचों में 32 गोल और 16 एसिस्ट हासिल किए हैं, जो उन्हें दुनिया के श्रेष्ठ स्ट्राइकरों की जमात में खड़ा करता है।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें