टी20 अंतरराष्ट्रीय में हिट विकेट आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हर्षल पटेल

हर्षल पटेल टी20 अंतरराष्ट्रीय में हिट विकेट आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।

Published: November 21, 2021, 9:32 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में शानदार अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के बाद भारतीय सीमर हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने कोलकाता में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। हर्षल पटेल टी20 अंतरराष्ट्रीय में हिट विकेट आउट होने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और इशान किशन की अर्धशतकीय साझेदारी की मदद से 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया।

एक समय पर भारतीय टीम ने 140 रन के स्कोर पर अपने 6 बल्लेबाज खो दिए थे। ऐसे में ऑलराउंडर पटेल ने पारी का जिम्मा संभाला।

हर्षल ने 11 गेंदो पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रनों की पारी खेली। लेकिन 19वें ओवर में वो हिट विकेट आउट होकर पवेलियन लौट गए।

पटेल टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में हिट विकेट आउट होने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले साल 2018 में केएल राहुल श्रीलंका के दौरे पर कोलंबो में खेले गए टी20 मैच के दौरान हिट विकेट आउट हुए थे।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.