कोरोना वॉरियर्स: गेंदबाजी में जलवा बिखेर चुका ये पूर्व पेसर अब सड़कों पर उतर लोगों से कर रहा घरों में रहने की अपील

जोगिंदर वही गेंदबाज हैं जिन्होंने ने 2007 टी-20 विश्व कप के फाइनल का आखिरी ओवर फेंका था

Published: April 10, 2020, 8:06 PM IST

देश में कोविड-19 महामारी के कारण 21 दिन का लॉकडाउन घोषित है. कोरोनावायरस की चपेट में आकर भारत में अब तक 199 लोगों  ने अपनी जान गंवा दी है जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हजार को पार कर गई है. कोरोना के चेन को को तोड़ने के लिए लोगों से लगातार अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है.

COVID-19: कोरोना से छिड़ी जंग में 50 लाख दान देने के बाद सचिन तेंदुलकर करेंगे अब ये नेक काम

भारत को 2007 में टी-20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा कोरोना से छिड़ी जंग में इस समय सड़कों पर उतरकर देश की सेवा कर रहे हैं. हिसार जिले में पुलिस उपाधीक्षक जोगिंदर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग घरों में ही रहें और सरकार द्वारा लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन का पालन करें.

अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्हें 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहना पड़ता है. जोगिंदर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ‘मेरा दिन सुबह छह बजे से शुरू होता है. आज मैंने सुबह नौ बजे से ड्यूटी शुरू किया और अभी घर वापस आया (रात 8 बजे) लेकिन मुझे इमरजेंसी सेवाओं के लिए तैयार रहना होता है. इसलिए देखा जाए तो मैं 24 घंटे तैयार रहता हूं. मैं ना नहीं कह सकता.’

MS Dhoni की कप्तानी की कायल इस महिला क्रिकेटर ने ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को बताया पसंदीदा बल्लेबाज

बकौल जोगिंदर, ‘मुझे जो एरिया देखने होते हैं वो हिसार के गांव हैं. अभी, इसमें चेक पोस्ट को देखना और न सिर्फ ट्रक तथा बस को निर्देश देना बल्कि आम आदमी को भी देखना शामिल होता है. एक आम संदेश यह होता है कि जब तक जरूरत न हो घरों से बाहर न निकलो. अगर कोई बिना कारण के बाहर है तो हम उन्हें कानून के मुताबिक सजा दे सकते हैं.’

जोगिंदर वही गेंदबाज हैं जिन्होंने ने 2007 टी-20 विश्व कप के फाइनल का आखिरी ओवर फेंका था और पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज मिस्बाह उल हक को शांताकुमारन श्रीसंत के हाथों कैच आउट करा टीम को खिताबी जीत दिलाई थी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.