महिला टी20 विश्व कप : अपने पहले वर्ल्डकप को यादगार बनाने उतरेंगी शेफाली वर्मा और रिचा घोष

घरेलू स्तर पर 16 वर्षीय ओपनर शेफाली वर्मा और रिचा घोष ने अपनी निर्भीक बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है.

Published date india.com Published: February 19, 2020 2:19 PM IST
महिला टी20 विश्व कप : अपने पहले वर्ल्डकप को यादगार बनाने उतरेंगी शेफाली वर्मा और रिचा घोष
Indian Women Cricket Team @twitter_bcci

भारतीय टीम आईसीसी के 7वें महिला टी20 विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार है. ऑस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से 8 मार्च तक आायोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में थाइलैंड सहित कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. हमेशा की तरह अधिकतर टीमों में स्टार खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें क्रिकेट के इस ‘महाकुंभ’ में खेलने का अपार अनुभव है जबकि कई ऐसी खिलाड़ी भी हैं जिन्हें पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा. कई खिलाड़ी अपना तीसरा या चौथा टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगी वहीं दूसरी ओर कई ऐसी युवा प्रतिभाएं हैं जो विश्व मंच पर शानदार प्रदर्शन कर छाप छोड़ने की कोशिश करेंगी.

INDw vs WIw: पूनम यादव ने पलटा मैच का रुख, भारत की दो रन से करीबी जीत

आइए जानते हैं उन 2 भारतीय युवाओं के बारे में जो करियर में पहली बार वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगी :

शेफाली वर्मा

16 वर्षीय हरियाणा की शेफाली वर्मा भारतीय महिला क्रिकेट में नई सनसनी बनकर उभरी हैं. दिग्गज सचिन तेंदुलकर से प्रेरित शेफाली टी20 में डेब्यू करने वाली युवा भारतीय हैं. उन्होंन ये उपलब्धि सितंबर 2019 में हासिल किया था. इसके दो महीने बाद शेफाली हाफ सेंचुरी जड़ने वाली सबसे युवा भारतीय बनीं. उन्होंने उस सीरीज में अपने बल्ले से सबको प्रभावित किया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया.

28 जनवरी, 2004 को हरियाणा के रोहित में जन्मीं शेफाली ने अब तक 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 140.86 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 324 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है. शेफाली ने जो अब तक रन बनाए हैं वो केवल ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और हमवतन स्मृति मंधाना से ही केवल कम हैं. इस दौरन जिन दो महिला खिलाड़ियों ने 200 से अधिक रन बनाए हैं उनमें सोफी डिवाइन और अलीसा हीली के ही स्ट्राइक रेट शेफाली से अधिक हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

2020 ICC Women’s T20 World Cup: भारत की पहली भिड़ंत मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से, जानिए पूरा शेड्यूल

शेफाली एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जानी जाती हैं. उनका आक्रामक अंदाज टीम इंडिया के लिए बेहतर साबित होगा जिसकी टीम को सख्त जरूरत थी. मंधाना के साथ शेफाली बतौर ओपनर टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकती हैं जिन्होंने हाल में ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज में 28 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली थी. शेफाली का ये पहला वर्ल्ड कप होगा. सभी की निगाहें इस युवा प्रतिभा पर होंगी जिन्होंने हाल में अपने आदर्श मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की. सचिन ने शेफाली से मिलने के बाद टवीट कर कहा, ‘सपनों का पीछा करो क्योंकि सपने सच होते हैं.’

रिचा घोष

बंगाल की 16 वर्षीय रिचा घोष अपने पहले वर्ल्ड कप में खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. इस समय रिचा का आत्मविश्वास काफी उंचा है. भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में रिचा को ‘सरप्राइज’ पैकेज के तौर पर शामिल किया गया है. रिचा 2020 महिला चैलेंजर ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर थीं. घोष ने इस टूर्नामेंट में 113.95 की स्ट्राइक रेट से आक्रामक बल्लेबाजी की थी.

13 साल से भी कम उम्र में रिचा ने बंगाल की ओर से खेलना शुरू किया. उन्हें 2018 में ‘बंगाल क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ भी चुना गया. दाएं हाथ की बल्लेबाज रिचा ने चैलेंजर ट्रॉफी में खुद को साबित किया. उन्होंने 4 मैचों में 98 रन बनाए. इंडिया बी को फाइनल में पहुंचाने में रिचा का अहम रोल रहा. उन्होंने इंडिया सी के खिलाफ स्लो विकेट पर 26 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली. रिचा ने लीग स्टेज के अंतिम मैच में 26 गेंदों पर 36 रन बनाए. इस मैच में उनकी टीम इंडिया सी के 149 रन का पीछा कर रही थी. दोनों का प्लेइंग इलेवन शामिल होना लगभग तय है। उम्मीद की जानी चाहिए कि वर्ल्ड कप में भी ये दोनों बल्लेबाज निर्भीक होकर बल्लेबाजी करेंगी और टीम की जीत में अहम रोल निभाएंगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.