सीजन के आखिर तक बार्सिलोना में ही रहेंगे लियोनेल मेसी; कहा- लोगों की बातें सुनकर तकलीफ हुई

दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने कुछ समय पहले बार्सिलोना क्लब छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

Published date india.com Updated: September 5, 2020 11:28 AM IST
सीजन के आखिर तक बार्सिलोना में ही रहेंगे लियोनेल मेसी; कहा- लोगों की बातें सुनकर तकलीफ हुई
लियोनेल मेसी (Twitter)

अर्जेंटीन के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने शुक्रवार को दिए बयान में साफ किया कि वो अगले सीजन के लिए बार्सिलोना के साथ ही रहेंगे। मेसी ने गोल डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में ये बात कही। उन्होंने कहा कि वो क्लब के साथ किसी कानूनी लड़ाई में नहीं पड़ेंगे ।

मेसी के इस बयान के सामने आने के साथ ही उनके भविष्य को लेकर अटकलों का दौर खत्म हो गया है। उन्होंने इससे पहले कहा था कि वो सत्र के आखिर में क्लब छोड़ना चाहते हैं। लेकिन बार्सीलोना क्लब चाहता था कि वो जून 2021 को अपना करार पूरा होने तक क्लब के साथ रहें। ऐसे में अगर मेसी क्लब के खिलाफ जाते तो उन्हें लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ सकती थी।

गोल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “”मैं बार्सिलोना में खेलना जारी रखूंगा और मेरा रवैया नहीं बदलेगा, चाहे मेरी जाने की कितनी भी इच्छा हो। मैंने क्लब से, अध्यक्ष से कहा कि था मैं जाना चाहता था। मैं साल की शुरुआत से ये कह रहा था। मुझे लगा कि बार्सिलोना में मेरा समय खत्म हो गया है, दुख की बात है – मैं हमेशा अपना करियर यहां खत्म करना चाहता था।”

उन्होंने कहा, “ये एक बहुत ही मुश्किल साल था, मैंने ट्रेनिंग में, मैच में और ड्रेसिंग रूम में बहुत कुछ झेला। अध्यक्ष ने हमेशा कहा कि सीजन के आखिर में मैं ये तय कर सकता था कि मैं जाना चाहता हूं या रुकना चाहता हूं और आखिर में वो अपनी बात से मुकर गए।”

महान फुटबॉलर ने आगे कहा, “मैं एक विनिंग प्रोजेक्ट चाहता था और खिताब जीतकर बार्सिलोना कि विरासत को बढ़ाना चाहता था लेकिन सच तो ये है कि यहां पिछले काफी समय से कोई प्रोजेक्ट नहीं है। वो उछल-कूंद करते हैं और समय के साथ आगे बढ़ते जा रहे हैं।”

इस महान खिलाड़ी ने ये भी कहा कि फैंस और मीडिया ने उन्हें लेकर जो बातें कहीं उससे उन्हें काफी तकलीफ पहुंची है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.