कोविड-19 (Covid-19) वैश्विक महामारी के कारण इस समय दुनिया की लगभग सभी खेल प्रतियोगिताएं या तो स्थगित कर दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है. कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत सहित कई देशों में इस समय लॉकडाउन घोषित है. खिलाड़ी अपने घरों में कैद हैं. एक ओर जहां टोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिए टाल दिया गया वहीं आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. उधर, आई लीग समिति ने कोरोनावायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के चलते आईलीग फुटबॉल प्रतियोगिता के बचे हुए 28 मैचों को रद्द करने का फैसला किया. अब मोहन बागान को अधिकारिक रूप से चैंपियन घोषित किया जाएगा.
3 मई तक है लॉकडाउन
आई लीग पैनल ने वीडियो कांफ्रेस के जरिए बैठक की, उसने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति से देशव्यापी लॉकडाउन के चलते आई लीग फिर शुरू नहीं करने की सिफारिश की. लॉकडाउन तीन मई तक लागू है. एआईएफएफ कार्यकारी समिति के लिए आई लीग समिति की सिफारिश मानना बस औपचारिकता मात्र होगी.
शीर्ष पर बना हुआ था मोहन बागान
एआईएफएफ के बयान के अनुसार, ‘समिति ने सिफारिश की कि 2019-20 सत्र को समाप्त माना जाए. मोहन बागान को 2019-20 सत्र के लिए हीरो आई लीग चैंपियन घोषित किया जाए क्योंकि वह 14 मार्च 2020 को निलंबित हुई हीरो आई लीग मौजूदा तालिका में शीर्ष पर बना हुआ था.’
IPL के बेस्ट कप्तान बने MS Dhoni और रोहित शर्मा, विराट कोहली ने इस मामले में मारी बाजी
मोहन बागान ने चार दौर खत्म होने से पहले ही खिताब अपने नाम कर लिया था, उसके सरकारी निर्देश के बाद 14 मार्च को निलंबित हुई आई लीग से पहले 16 मैचों में 39 अंक थे.
ईस्ट बंगाल, मिनरवा पंजाब (दोनों के 16 मैचों में 23-23 अंक) और रीयल कश्मीर (15 मैचों में 22 अंक) के बीच दूसरे स्थान के लिए मुकाबला था.
इस तरह से सबसे आगे था मोहन बागान
आई लीग समिति ने कहा, ‘मोहन बागान के 39 अंक थे जिससे उसका किसी अन्य टीम से अंकों का अंतर काफी ज्यादा था, अगर मैच खेले भी जाते तो भी वह आगे ही रहता.’ समिति ने साथ ही इस सत्र में किसी भी टीम को रेलीगेट नहीं करने की सिफारिश की जो आइजोल एफसी और नेरोका एफसी के लिये राहत की बात है. समिति ने विभिन्न युवा लीगों को भी रद्द करने की सिफारिश की.
COVID-19: कोरोना से छिड़ी जंग में टीम इंडिया बनी ‘टीम मास्क फोर्स’, देखें VIDEO
गौरतलब है कि कोरोनावायरस संक्रमण से भारत में अब तक 480 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 14 हजार को पार कर गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.