By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- I Was Surprised When R Ashwin Was Sidelined From One Day Cricket Says Saqlain Mushtaq
आर अश्विन को वनडे टीम से बाहर किए जाने पर इस पाकिस्तानी दिग्गज ने उठाए सवाल
भारतीय चयनकर्ताओं ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम में कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को मौका दिया
अनुभवी ऑफ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को जुलाई 2017 के बाद से लिमिटेड ओवरों की टीम से बाहर रखा गया है. अश्विन को बाहर रखे जाने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि टेस्ट में सफलता हासिल करने वाला गेंदबाज सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी सफल रहता है.
क्रिकेट में ‘दूसरा’ गेंद की शुरूआत करने वाले इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘क्लास स्थायी है चाहे आप अंगुली से स्पिन करते हो या आप कलाई के स्पिनर हो. आपके कौशल, खेल की स्थिति को परखने की क्षमता बहुत मायने रखती है. मुझे आश्चर्य हुआ जब अश्विन को एक दिवसीय क्रिकेट के लिए अनदेखा कर दिया गया.’
तुमने मेरे बेटे का करियर खत्म कर दिया, जानिए युवराज सिंह पर किसने लगाए ये आरोप
सकलैन ने कहा, ‘जिसे यह पता हो कि पांच दिवसीय मैच को बल्लेबाज को कैसे आउट करना है उसके लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में यह आसान काम है. रन रोकने का काम कोई भी कर सकता है लेकिन जो विकेट लेना जानता है वह रनों पर अंकुश भी लगा सकता है. अश्विन को दोनों आता है. आप उसे टीम से बाहर कैसे रख सकते हैं? आपको अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का समर्थन करना होगा.’
भारतीय चयनकर्ताओं ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम में कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को मौका दिया. दोनों ने सीमित ओवरों के मैच में खुद को साबित भी किया लेकिन 2019 विश्व कप के बाद एक साथ अंतिम एकादश में जगह बनाने में सफल नहीं रहे.
टेस्ट में घरेलू मैदान में अश्विन भारत के नंबर एक स्पिनर है लेकिन विदेशों में खेले जाने वाले टेस्ट में वह अंतिम एकदश में जगह बनाने में संघर्ष करते दिखते हैं.
लॉकडाउन से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए टीम इंडिया के साथ ज्यादा मैच खेलें बाकी बोर्ड : BCCI
सकलैन ने कहा, ‘उन्होंने भज्जी (हरभजन सिंह) की जगह अश्विन को मौका दिया. अश्विन के साथ कई ऑफ स्पिनरों को आजमाया गया लेकिन कोई भी उनके स्तर का नहीं निकला.’
उन्होंने कहा, ‘मुझे उस समय भी आश्चर्य हुआ था जब भज्जी को टीम से बाहर किया गया था. अश्विन और भज्जी का गेंदबाजी का तरीका अलग है, दोनों एक साथ एकादश में शामिल हो सकते थे. जब दाएं हाथ के एक जैसे तेज गेंदबाज एक साथ खेल सकते है तो स्पिनर क्यों नहीं?’
गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह सुरक्षित रखने में सफल रहे हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें