धोनी के दस्ताने से सेना का बैज हटाना चाहता है ICC, BCCI से की ये रिक्वेस्ट

आईसीसी की महाप्रबंधक क्लेयर फर्लोंग ने कहा कि शीर्ष संस्था ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से इस चिन्ह को हटाने का आग्रह किया है.

Updated: June 6, 2019, 9:25 PM IST

साउथम्पटन: महेंद्र सिंह धोनी द्वारा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के दौरान दस्ताने पर लगाया अर्द्धसैनिक बलों का चिन्ह भले ही प्रशंसकों में लोकप्रिय हो रहा हो लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए गुरूवार को बीसीसीआई से इस बैज को हटाने का अनुरोध किया.

आईसीसी की महाप्रबंधक क्लेयर फर्लोंग ने कहा कि शीर्ष संस्था ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड से इस चिन्ह को हटाने का आग्रह किया है. भारत को रविवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अगला मैच खेलना है. फर्लोंग ने पीटीआई से कहा कि यह नियमों के खिलाफ है और हमने इसे हटाने का आग्रह किया है. यह पूछने पर कि पैराशूट रेजिमेंट के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी को आईसीसी दिशानिर्देंशों के उल्लघंन के लिये जुर्माना लगाया जा सकता है तो उन्होंने कहा कि पहले उल्लघंन के लिये नहीं, सिर्फ इसे हटाने का अनुरोध.

दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देने के बाद बोले विराट कोहली, जीत से शुरुआत करना महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में धोनी के विकेटकीपिंग दस्तानों पर सभी की नजरें गई जब कैमरे ने इन पर फोकस किया जिस पर अर्द्धसैनिक बलों का चिन्ह बना हुआ था. धोनी ने पहले भी ये दस्ताने शायद पहने होंगे लेकिन अब विश्व कप में टीवी की नजर में आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.