
Subhash Yadav
Subhash Yadav is senior journalist covering news for india.com Hindi. He follows crime but also writes stories on various topics. You can follow him on Twitter @subhash168 ... और पढ़ें
विश्वकप 2015 के सेमीफाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। 329 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुवात अच्छी रही लेकिन उसके बाद लगातार मिले झटको से टीम संभल नहीं पायी। साथ ही टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 65 रन बनाकर आउट होते ही उम्मीद ख़त्म हो गयी। 1987 के बाद यह पहला मौका है जब कोई एशियाई देश फाइनल में नहीं पहुंचा।
बता दे कि पहला विकेट शिखर धवन का गिरा। धवन 45 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर मैक्सवेल को कैच दे बैठे। विराट कोहली एक रन बनाकर मिशेल जॉनसन की गेंद पर कैच आउट हुए। रोहित शर्मा 34 रन बनाकर मिशेल जॉनसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। सुरेश रैना 7 रन बनाकर फॉकनर की गेंद पर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे 44 रन बनाकर मिशेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। रहाणे ने धोनी के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी की। रहाणे ने 68 गेंदों में दो चौके लगाए। रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर रन आउट हो गए।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया और 50 ओवरों में सात विकेट पर सह 328 रन का मजबूत स्कोर बनाया। स्टीवन स्मिथ एक बार फिर अहम साबित हुये और उन्होंने 105 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया जबकि ओपनर ऐरन फिंच ने 81 रन की पारी खेली और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
शिखर धवन भाग्यशाली रहे कि 5 के निजी स्कोर पर जोस हेजलवुड की गेंद पर विकेटकीपर ब्रेह डैडिन ने उनका आसान कैच छोड़ा। धवन ने इसका लाभ उठाकर कुछ अच्छे स्ट्रोक्स लगाए। वे 41 गेंदों में 6 चौकों व 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर डीप एकस्ट्रा कवर्स पर मैक्सवेल को कैच दे बैठे।
धवन ने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 76 रन जोड़े। अभी भारत इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि विराट कोहली के रूप में जॉनसन ने भारत को करारा झटका दिया। कोहली उनकी बाउंसर को हवा में खेलकर हैडिन को कैच देकर पैवेलियन लौटे। अभी टीम का स्कोर 91 तक ही पहुंचा था कि रोहित शर्मा (34) ने जॉनसन की गेंद को स्टंप्स पर खेल लिया। जेम्स फॉकनर की शॉर्ट गेंद पर सुरेश रैना (7) ने विकेटकीपर हैडिन को कैच थमाया।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.