आईसीसी विश्वकप 2015: फाइनल में होगी न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, दुनिया को मिलेगा नया चैंपियन

न्यूजीलैंड जहां अपने पहले वर्ल्ड कप टाइटल की तलाश में है वहीं 7वीं बार फाइनल में पहुंची कंगारू टीम पांचवीं बार इसे जीतने से बस एक कदम दूर है।

Published date india.com Updated: March 28, 2015 8:26 PM IST
ICC Cricket World Cup 2015 Final, Australia Vs New zeland Match Preview

2832015-aus-new

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2015 का रोमांचक फाइनल रविवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले पर दुनिया की निग़ाहें टिकी हुई है। ज्ञात हो कि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। लेकिन सबके मन में यही सवाल है कि 11वें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का चैंपियन कौन होगा?

11 टूर्नामेंटों में पहली बार फाइनल में जगह बनाने वाले न्यूजीलैंड को उस ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है जिसके नाम पर न सिर्फ सर्वाधिक विश्व खिताब हैं, बल्कि उसने 1975 से अब तक सर्वाधिक सात बार फाइनल में प्रवेश किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का जहां 7वां फाइनल होगा, वहीं न्यूजीलैंड की टीम का पहला। लेकिन रिकॉर्ड भले ही कंगारुओं के साथ हो पर फॉर्म में न्यूजीलैंड की टीम भी चल रही है। फाइनल के लिए न्यूजीलैंड नहीं करेगा टीम में बदलाव

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

न्यूजीलैंड जहां अपने पहले वर्ल्ड कप टाइटल की तलाश में है वहीं 7वीं बार फाइनल में पहुंची कंगारू टीम पांचवीं बार इसे जीतने से बस एक कदम दूर है। अब तक अपने घरेलू मैदान पर सभी मुकाबले जीतती आई न्यूजीलैंड टीम का फाइनल में कड़ा इम्तहान होगा। ऑस्ट्रेलिया पांचवी बार विश्व कप करेगा अपने नाम

कई दिग्गज क्रिकेटर होने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम विश्व क्रिकेट में उतनी सफल नहीं रही। विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड को सबसे बड़ी सफलता 2000 में मिली जब उसने नैरोबी में आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया। न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप में इससे पहले छह बार सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन कभी सेमीफाइनल की बाधा को पार नहीं कर पाई। रिचर्ड हैडली, ग्लेन टर्नर, मार्टिन क्रो, स्टीफन फ्लेमिंग जैसे दिग्गज क्रिकेटर करीब पहुंचकर भी कभी विश्व कप को अपने हाथों में नहीं थाम पाए।

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में किवी टीम की वो सभी कमजोरियां सामने आ जाएंगी जो ऑकलैंड या हैमिल्टन जैसे छोटे मैदानों पर छुप जाया करती थीं। घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड भी मैक्कलम एंड कंपनी की चिंता बढ़ाने वाला है। विश्व कप : इतिहास रचने के मकसद से उतरेगा न्यूजीलैंड

फाइनल में न्यूजीलैंड की उम्मीदों का सबसे बड़ा दारोमदार उनके फॉर्म में चल रहे गेंदबाजों पर होगा। 8 मैचों में 21 खिलाड़ियों को पवैलियन भेज चुके ट्रेंट बोल्ट अब तक वर्ल्ड कप में सबसे सफल गेंदबाज हैं हालांकि 1 मैच कम खेलने के बावजूद बस 1 ही विकेट पीछे खड़े मिचेल स्टार्क से उन्हें कड़ी चुनौती मिलने वाली है।

न्यूजीलैंड ने फाइनल तक के अपने सफर के दौरान दो करीबी मैच जीते। टीम ने एक मैच में ऑस्ट्रेलिया को अपनी सरजमीं पर एक विकेट से हराया, जबकि सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़े स्कोर वाला मुकाबला भी काफी करीबी रहा। ऑस्ट्रेलिया का सफर भी काफी मुश्किल भरा नहीं रहा। टीम को हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। विश्व कप फाइनल के बाद एकदिवसीय से संन्यास लेंगे माइकल क्लार्क

बल्लेबाजी में व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिहाज से देखें तो किवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से मीलों आगे हैं। 8 मैचों में 532 रन बना चुके गुप्टिल 9 रन बनाते ही संगाकारा से वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर की जगह छीन लेंगे।

मेलबर्न की पिच पर उछाल हमेशा से ही ज्यादा रही है, लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजों के अनुकूल नजर आई और रविवार को भी इससे अलग विकेट नजर आने की कोई आशंका नहीं है। गेंद न तो ज्यादा स्विंग होगी और न ही सीम होगी। फाइनल मैच पूरा करवाने के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षित दिन भी रखा गया है, लेकिन शायद उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि रविवार को बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि टीम इंडिया के न होने से भारतीय फैंस के लिए फाइनल का मजा कुछ किरकिरा हो गया, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए वर्ल्ड कप का ये ड्रीम फाइनल है। फाइनल में अहम होंगे विटोरी : धौनी

इस प्रकार है दोनों टीमें।

न्यूजीलैंड।

ब्रेंडन मैकुलम (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, केन विलियमसन, रॉस टेलर, कोरी एंडरसन, ग्रांट इलियट, ल्यूक रोंची, डेनियल विटोरी, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, मैट हेनरी, काइल मिल्स, नाथन मैकुलम, मिशेल मैकलेनाघन और टाम लैथम।

ऑस्ट्रेलिया।

माइकल क्लार्क (कप्तान), डेविड वार्नर, एरोन फिंच, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, ब्रैड हाडिन, शेन वॉटसन, जेम्स फॉकनर, मिशेल स्टार्क, मिशेल जॉनसन, जेवियर डोहर्टी, पैट कमिंस, जॉर्ज बेली और मिशेल मार्श।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.