भारत के खिलाफ केस करने पर पाकिस्तान को लगा करारा झटका, ICC ने खारिज किया मामला

आईसीसी ने भारत से जुड़े एक कथित विवाद पर पाकिस्तान को करारा झटका दिया.

Published date india.com Updated: November 20, 2018 3:48 PM IST
भारत के खिलाफ केस करने पर पाकिस्तान को  लगा करारा झटका, ICC ने खारिज किया मामला

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के विवाद निवारण पैनल ने मंगलवार को बीसीसीआई के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुआवजे को दावे को खारिज कर दिया. पीसीबी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर द्विपक्षीय श्रृंखला से जुड़े सहमति पत्र (एमओयू) का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया था. आईसीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पोस्ट पर लिखा, ‘‘विवाद निवारण पैनल ने बीसीसीआई के खिलाफ पाकिस्तान के मामले को खारिज कर दिया है.’’

पीसीबी ने बीसीसीआई पर एमओयू का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाते हुए 447 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी. इस एमओयू के तहत भारत को 2015 से 2023 के बीच पाकिस्तान से छह द्विपक्षीय श्रृंखलाएं खेली थी.

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को बताया वर्ल्ड क्लास टीम, स्मिथ-वॉर्नर के बिना भी आसान नहीं होगा हराना

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बीसीसीआई ने इसके जवाब में कहा था कि वह इस कथित एमओयू को मानने के लिए बाध्य नहीं है और यह कोई मायने नहीं रखता क्योंकि पाकिस्तान ने भारत द्वारा सुझाए आईसीसी के राजस्व मॉडल पर समर्थन की प्रतिबद्धता पूरी नहीं की.

आईसीसी ने इसके बाद पीसीबी के मुआवजे दावे पर विचार के लिए तीन सदस्यीय विवाद निवारण समिति गठित की. इस मामले की सुनवाई एक से तीन अक्टूबर तक यहां आईसीसी के मुख्यालय में हुई.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित शर्मा तोड़ेंगे मार्टिन गुप्टिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

पूर्व विदेशी मंत्री सलमान खुर्शीद उन व्यक्तियों में शामिल रहे जिनसे सुनवाई के दौरान जिरह हुई. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार खुर्शीद ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने के इनकार करने के भारत के रुख को उचित ठहराया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.