वर्ल्डकप 2019: ICC ने टिकट बुकिंग के लिए लॉन्च किया प्लेटफॉर्म, यहां नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

विश्व कप-2019 के लिए आईसीसी ने टिकट रिसेल सुविधा लांच की.

Published date india.com Updated: November 13, 2018 10:00 PM IST
वर्ल्डकप 2019: ICC ने टिकट बुकिंग के लिए लॉन्च किया प्लेटफॉर्म, यहां नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए आधिकारिक रिसेल टिकट प्लेटफॉर्म को मंगलवार को लांच किया. यह प्लेटफॉर्म प्रशंसकों को टिकट को उसके वास्तविक मूल्य पर खरीदने और बेचने के लिए सुरक्षित मंच मुहैया कराएगा.

आईसीसी के बयान के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म को बोर्ड ने टिकट मुहैया कराने वाली कंपनी टिकट मास्टर के साथ मिलकर बनाया है जो आधिकारिक तौर पर विश्व कप के टिकटों की रिसेल के लिए उपलब्ध होगी ताकि प्रशंसक पूरे टूर्नामेंट के दौरान गैरजरूरी टिकट आधार कीमत पर बेच और खरीद सकें. इसके जरिए वो प्रशंसक जो टिकट लेने के बाद भी मैच नहीं देख पाएंगे, वे अपने टिकट को बेच सकते हैं.

रणजी ट्रॉफी: जडेजा ने जड़ा शानदार शतक, सौराष्ट्र ने बनाए 344 रन

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विश्व कप 2019 के प्रबंध निदेशक स्टीव एलवर्दी ने कहा, “टूर्नामेंट के लिए एक सस्ती और सही टिकट मुहैया कराने की नीति हमेशा से हमारा प्राथमिकता रही है. रिसेल टिकट प्लेटफॉर्म को लांच करना बताता है कि हम दर्शकों को सही कीमत पर विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को दिखाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मिला आराम, BCCI की मेडिकल टीम ने दी सलाह

उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि हमारे कितने टिकट सेकेंडरी मार्कट में आ रहे हैं. हम लगातार अवैध तरीके से टिकट बेचे जाने पर नजर रखे हुए हैं और हमारा लक्ष्य अनाधिकृत वेंडरों से लिए गए टिकटों को रद्द करना है.” यह प्लेटफॉर्म विश्व कप-2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. इस संबंध में सभी लेने-देन के लिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप की मंजूरी की जरूरत होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.