ICC ODI Rankings- Women: झूलन गोस्‍वामी ने 5वें स्‍थान पर किया करियर का अंत, हरमनप्रीत कौर ने भी लगाई बड़ी छलांग

हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्‍लैंड की महिला टीम को उनके घर पर मात दी है. झूलन गोस्‍वामी ने इस दौरान शानदार प्रदर्शन किया था

Published date india.com Published: September 27, 2022 7:47 PM IST
Jhulan Goswami @ Twitter
Jhulan Goswami @ Twitter

ICC ODI Rankings- Women भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज खत्‍म होने के बाद मंगलवार को आईसीसी ने 50 ओवरों के क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी की. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाली भारतीय दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने 5वें स्थान पर रहते हुए अपने करियर का अत किया है. हरमनप्रीत कौर बल्‍लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्‍थान पर आ गई है.

झुलन गोस्‍वामी भारत-इंग्‍लैंड वनडे सीरीज के दौरान सबसे ज्‍यादा किफायती गेंदबाज रही. तीनों मैच में उन्‍हाेंने 27 ओवर डाले. इस दौरान गोस्‍वामी ने 3.00 की इकॉनमी रेट से रन दिए और इंग्लिश टीम को 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने में अहम भूमिका निभाई.

हरमनप्रीत कौर ने 111 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 143 रनों की पारी खेली थी. ही वजह है कि उन्‍हें ताजा वनडे रैंकिंग में चार स्‍थान का फायदा हुआ. स्‍मृति मंधाना छठे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि दीपित्‍ र्मा के लॉर्डस में तीसरे मैच में नाबाद 68 रन की पारी ने उन्हें आठ स्थान की छलांग के साथ 24वें स्थान पर पहुंचा दिया है.

पूजा वस्त्रकर (चार पायदान के फायदे से 49वें) और हरलीन देओल (46 पायदान के फायदे से 81वें) बल्लेबाजों की सूची में अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि गेंदबाज रेणुका सिंह 35 पायदान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर हैं.

इस बीच दूसरे मैच में 65 रन बनाने वाली इंग्लैंड की डैनी वायट बल्लेबाजों में दो पायदान के फायदे से 21वें स्थान पर पहुंच गईं हैं, जबकि एमी जोंस चार पायदान के फायदे से 30वें स्थान पर हैं. चार्ली डीन 24 पायदान आगे बढ़कर बल्लेबाजों में 62वें और गेंदबाजों में 19वें स्थान पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.