Faizan Anjum
I am Faizan Anjum. Currently working as sub editor in entertainment beat. You Can reach me at above mentioned official email ID. Looking Forward to contribute more and more. Thanks ... और पढ़ें
नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में ‘हिटमैन’ कहे जाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए क्रिकेट प्रेमियों के बीच खूब मशहूर हैं. बुधवार को आईसीसी ने एक ऐसे पल को याद किया जिसकी वजह से रोहित शर्मा आज भी याद किए जाते हैं और कल भी याद किए जाएंगे. बीते बुधवार को भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे उपकप्तान रोहित शर्मा के विश्व रिकॉर्ड वाली पारी को पांच साल पूरे हो गए. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की शानदार रिकॉर्ड पारी खेली थी. एक दिवसीय प्रारूप में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले रोहित पहले खिलाड़ी बन गए थे.
इस खास मौके पर आईसीसी ने इस भारतीय दिग्गज की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी को याद करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया जिसमें रोहित शर्मा की इस शानदार पारी की पांचवी सालगिरह की मुबारकबाद पेश की गई. लेकिन इसके साथ-साथ उस ट्वीट में आईसीसी ने चुटकी लेते हुए ये भी याद किया कि कैसे इस मैच में रोहित को महज 4 रन पर जीवन दान मिला था. इस पोस्ट को लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं और रोहित की तारीफ भी कर रहे हैं.

टीम इंडिया के खिलाड़ी रोहित शर्मा (फाइल फोटो)
आईसीसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “साल 2014 में ये आज का ही दिन था जब रोहित शर्मा ने एक वर्ल्ड क्लास पारी खेली थी. इस भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 264 बनाकर अब तक का सबसे बड़ा एकदिवसीय स्कोर बनाया था. लेकिन इस मैच का सबसे खराब हिस्सा ये था कि श्रीलंका की टीम ने उन्हें 4 रन पर जीवन दान दे दिया”.
#OnThisDay in 2014, Rohit Sharma went big!
The Indian opener smashed 264, the highest ever ODI score 🤯
The worst part? Sri Lanka dropped him when he was on 4 🤦 pic.twitter.com/E6wowdoGUL
— ICC (@ICC) November 13, 2019
इस मजाकिया तंज पर क्रिकेट फैन्स ने भी खूब कमेंट किया. ये हैं कुछ ट्वीट्स:
Most expensive drop ever 🤦🏽♂️ @OfficialSLC @ImRo45
— Tharr shanth 💎 (@tharr1109) November 13, 2019
If You Drop Hitman Even Once, He will Punish You Very Hard😬🔥
What Knock It was💥😇👌— 🇮🇳 SHARMI 🇮🇳 (@ImSharmi7) November 13, 2019
Perhaps most expensive drop in the history??
— Zafar Iqbal (@zaf_zafariqbal) November 13, 2019
@ICC trolling Rohit
Lol😝— Sai krishna (@Saikris95866919) November 13, 2019
ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने 225 गेंदों में 9 छक्के और 33 चौकों की मदद से 264 रनों की विशाल पारी खेली. रोहित का वनडे में यह दूसरा दोहरा शतक था. उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक लगाया था. हालांकि सचिन तेंदुलकर ने सबसे पहली बार वनडे फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाई थी. उन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा किया था. हाल में, रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत को जीत दिलाई और टीम के लिए आगे का रास्ता साफ कर दिया. भारत अब गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.