EnglishHindi

कपिल देव बोले- जोश में होश गंवा बैठी भारतीय टीम, खेल से ज्‍यादा लड़ने पर था ध्‍यान

अंडर-19 विश्‍व कप के फाइनल में भारत को हराकर बांग्‍लादेश ने पहली बार खिताब पर कब्‍जा किया.

Updated: February 10, 2020, 11:29 AM IST

अंडर-19 विश्‍व कप 2020 (ICC Under-19 World Cup 2020) के फाइनल में बांग्‍लादेश के हाथों हार से भारत के पूर्व दिग्‍गज कप्‍तान कपिल देव (Kapil Dev) नाराज हैं. उनका मानना है कि भारतीय अंडर-19 टीम ने जोश में होश गंवाया और जरूरत से ज्‍यादा उत्‍साहित होकर खेल से फोकस खो दिया. टीम का ध्‍यान खेल से ज्‍यादा लड़ने पर था, जिसके चलते गेंदबाजों ने एक्‍सट्रा में इतने रन लुटा दिए कि हमें हार का सामना करना पड़ा.

अंडर-19 विश्‍व कप के फाइनल में भारत ने बांग्‍लादेश को जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्‍य दिया था. बांग्‍लादेश ने मैच को तीन विकेट से अपने नाम किया. भारत और बांग्‍लादेश के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तनातनी देखने को मिली जो मैच के बाद हाथापाई में बदल गई.

पढ़ें:- ICC U19 World Cup: शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय गेंदबाजों के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

कपिल देव ने एबीपी न्‍यूज से बातचीत के दौरान कहा, “टीम इंडिया अपनी गलतियों से हारी है. 20 रन के अंदर आप सात विकेट खो देते हैं. वहीं, दूसरी और आप इतने एक्‍सट्रा रन दे देते हैं. अगर वो एक्‍सट्रा रन भी नहीं होते तो हम इस लक्ष्‍य का बचाव कर सकते थे. हमें तारीफ करनी होगी बांग्‍लादेश की, जिन्‍होंने अपना आपा नहीं खोया और आराम से खेलते रहे.”

रवि बिशनोई ने अपने 10 ओवरों में 30 रन देकर चार विकेट निकाले. बिशनोई की गेंदबाजी के दम पर ही भारत छोटे लक्ष्‍य का बचाव करने के बावजूद मैच में वापसी करने में सफल रहा था. हालांकि बिशनाई ने अपने 10 ओवर चार स्‍पेल में डाले, जिसपर कपिल देव ने भी सवाल उठाए.

उन्‍होंने कहा, “टीम में अनुभव की कमी साफ दिखी. मुझे नहीं लगता कि हमारे गेंदबाजों में प्रतिभा की कमी थी. वो थोड़ा सा ज्‍यादा ही उस्‍साहित दिखे. जब छोटा लक्ष्‍य होता है और दिमाग में सिर्फ जीत जीत और जीत घुसी हो तो ऐसा हो जाता है.”

पढ़ें:- ICC U19 World Cup: कप्‍तान प्रियम गर्ग ने फाइनल में हार के लिए इसे ठहराया जिम्‍मेदार

“अगर टीम थोड़ा आराम से खेलती तो हम उनकी जीत को मुश्किल कर सकते थे. भारतीय टीम में उत्‍साह तो नजर आया लेकिन खेल पर ध्‍यान थोड़ा कम था. लड़ने में ध्‍यान ज्‍यादा दिखा. जोश में कोई कमी नहीं थी, लेकिन हमने आपा खोया. इतने वाइड, नो बॉल दे दिए गए. यह 30 रन भारत को काफी महंगे पड़े.”

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.