
Gunjan Tripathi
पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव. करियर की शुरुआत हिंदी अखबार अमर उजाला के साथ. 2016 से अब तक India.com में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत. ... और पढ़ें
भारतीय अंडर-19 टीम ने साल 2020 की शानदार शुरुआत की है। दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही चतुष्कोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंच चुकी भारतीय टीम का अगला पड़ाव विश्व कप होगा। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही इस सीरीज का फाइनल मैच 9 जनवरी को होगा, जिसके बाद 14 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में ही विश्व कप का आयोजन किया जाएगा।
टीम इंडिया प्रियम गर्ग की कप्तानी में खिताब बचाने के लिए विश्व मंच पर उतरेगी। टीम इंडिया ने मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में चार बार अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता है।
14 जनवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले इस विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जापान के साथ ग्रुप ए में है। पहली बार अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा ले रही नाइजीरिया टीम वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ ग्रुप बी में है। ग्रुप सी में जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, पाकिस्तान और स्कॉटलैंड हैं। वहीं ग्रुप डी में यूएई, अफगानिस्तान, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका हैं।
| दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान- डी बीयर्स डायमंड ओवल, किंबर्ले – जनवरी 17, 1:30 pm |
| बांग्लादेश बनाम जिम्बावे – जेबी मार्क्स ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 18, 1:30 pm |
| न्यूजीलैंड बनाम जापान – अब्सा पुक ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 18, 1:30 pm |
| यूएई बनाम कनाडा – मैनगौंग ओवल, ब्लूमफ़ोनटेन – जनवरी 18, 1:30 pm |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज – डी बीयर्स डायमंड ओवल, किंबर्ले – जनवरी 18, 1:30 pm |
| पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड – अब्सा पुक ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 19, 1:30 pm |
| भारत बनाम श्रीलंका – मैनगौंग ओवल, ब्लूमफ़ोनटेन – जनवरी 19, 1:30 pm |
| इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज – डी बीयर्स डायमंड ओवल, किंबर्ले – जनवरी 20, 1:30 pm |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम नाइजीरिया – कंट्री क्लब बी फील्ड, किंबर्ले – जनवरी 20, 1:30 pm |
| बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड – विट्रेंड ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 21, 1:30 pm |
| भारत बनाम जापान – मैनगौंग ओवल, ब्लूमफ़ोनटेन – जनवरी 21, 1:30 pm |
| दक्षिण अफ्रीका बनाम कनाडा – जेबी मार्क्स ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 22, 1:30 pm |
| अफगानिस्तान बनाम यूएई – अब्सा पुक ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 22, 1:30 pm |
| पाकिस्तान बनाम जिम्बावे- विट्रेंड, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 22, 1:30 pm |
| न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – मैनगौंग ओवल, ब्लूमफ़ोनटेन – जनवरी 22, 1:30 pm |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – डी बीयर्स डायमंड ओवल, किंबर्ले – जनवरी 23, 1:30 pm |
| वेस्टइंडीज बनाम नाइजीरिया – कंट्री क्लब बी फील्ड, किंबर्ले – जनवरी 23, 1:30 pm |
| पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – जेबी मार्क्स ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 24, 1:30 pm |
| अफगानिस्तान बनाम कनाडा – इब्बीस ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 24, 1:30 pm |
| भारत बनाम न्यूजीलैंड – मैनगौंग ओवल, ब्लूमफ़ोनटेन – जनवरी 24, 1:30 pm |
| श्रीलंका बनाम जापान – अब्सा पुक ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 25, 1:30 pm |
| जिम्बावे बनाम स्कॉटलैंड – विट्रेंड ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 25, 1:30 pm |
| दक्षिण अफ्रीका बनाम यूएई – मैनगौंग ओवल, ब्लूमफ़ोनटेन – जनवरी 25, 1:30 pm |
| इंग्लैंड बनाम नाइजीरिया – डी बीयर्स डायमंड ओवल, किंबर्ले – जनवरी 25, 1:30 pm |
| क्वॉर्टर फाइनल- 1 – जेबी मार्क्स ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 28, 1:30 pm |
| क्वॉर्टर फाइनल- 2 – विलोमूरे पार्क, बियोनी – जनवरी 29, 1:30 pm |
| क्वॉर्टर फाइनल- 3 – जेबी मार्क्स ओवल, पोचेफस्ट्रूम – जनवरी 30, 1:30 pm |
| क्वॉर्टर फाइनल- 4 – विलोमूरे पार्क, बियोनी – जनवरी 31, 1:30 pm |
| सेमीफाइनल- 1 – जेबी मार्क्स ओवल, पोचेफस्ट्रूम – फरवरी 04, 1:30 pm |
| सेमीफाइनल- 2 – जेबी मार्क्स ओवल, पोचेफस्ट्रूम – फरवरी 06, 1:30 pm |
| फाइनल – जेबी मार्क्स ओवल, पोचेफस्ट्रूम – फरवरी 10, 1:30 pm |
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.