ICC Women T20 World Cup 2020: शेफाली वर्मा की आतिशी पारी से न्‍यूजीलैंड को मिला 134 रनों का लक्ष्‍य

शानदार शुरुआत के बाद मध्‍यक्रम के ध्‍वस्‍त होने के चलते भारत न्‍यूजीलैंड की महिला टीम के सामने बड़ा लक्ष्‍य नहीं रख सका.

Published date india.com Updated: February 27, 2020 11:16 AM IST
Shafali Verma Twittr ICC
Shafali Verma @ Twitter/ ICC

मेलबर्न में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 विश्‍व कप 2020 (ICC Women T20 World Cup 2020) के नौवें मुकाबले में भारत ने शेफाली वर्मा (Shafali Verma) की शानदार 46 रन की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 133/8 रन बनाए. शेफाली ने 34 गेंदों का सामना किया. इस दौरान उन्‍होंने चार चौके और तीन छक्‍के भी लगाए.

न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया. शेफाली वर्मा और स्‍मृति मंधाना ने भारतीय पारी की शुरुआत की. हालांकि आठ गेंद पर 11 रन बनाने के बाद स्‍मृति गेंदबाज ली ताहू की बॉल पर बोल्‍ड हो गई.

पढ़ें:- INDw vs NZw: भारत की पहले बल्‍लेबाजी, स्‍मृति मंधाना की प्‍लेइंग इलेवन में वापसी

शेफाली ने जिसके बाद तानिया भाटिया 23(25) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों ने भारत के स्‍कोर को 50 रन के पार पहुंचाया. 10वें ओवर में जब भारत का स्‍कोर 68 रन था, तानिया भाटिया शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गई.

चौथे नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए आई जेमिमा रोड्रिगेज महज 10 रन ही बना पाई. वहीं, कप्‍तान हरमनप्रीत कौर भी महज एक रन बनाकर आउट हुई.

पढ़ें:- दिल्‍ली हिंसा में अबतक 30 की गई जान, नाराज रोहित शर्मा ने दी यह प्रतिक्रिया

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दीप्ति शर्मा ने आठ और वेदा कृष्‍णमूर्ति छह रन का योगदान दिया. मध्‍यक्रम के खराब प्रदर्शन के चलते भारत अच्‍छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाया. पहले 10 ओवरों में भारत ने 75 रन बना लिए थे, लेकिन 15वां ओवर खत्‍म होने तक भारत पांच विकेट के नुकसान पर 100 रन ही पूरे कर पाए. अंतिम पांच ओवरों में भारत ने 33 रन जोड़े. शिखा पांडे ने अंत में 10 और राधा यादव ने 14 रन का योगदान दिया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.