भारत ने आईसीसी की ओर से सोमवार को जारी महिला एकदिवसीय रैंकिंग में ना सिर्फ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है बल्कि उसने इंग्लैंड पर अपनी बढ़त भी मजबूत कर ली है.
मंयक अग्रवाल अपने ‘आदर्श’ वीरेंद्र सहवाग की तरह निर्भीक होकर खेलते हैं : वीवीएस लक्ष्मण
मिताली राज की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम के 125 अंक हैं और अब वह तीसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड (122) से तीन अंक आगे है.
टी-20 रैंकिंग में भारत पांचवें स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर महिला वनडे और टी20 दोनों में शीर्ष पर बना हुआ है.
वनडे रैंकिंग में वेस्टइंडीज को पांच अंकों को नुकसान हुआ है और अब वह सातवें स्थान पर काबिज पाकिस्तान से केवल दो अंक ऊपर है.
पिछले साल वेस्टइंडीज में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड पर अपनी बढ़त को मजबूत किया है. ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर बढ़त 10 से 14 हो गई है.
युजवेंद्र चहल ने क्विंटन डी कॉक से कहा- आपसे नहीं हो पाएगा
अन्य टीमों में थाईलैंड की टीम चार पायदान चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गई है. थाईलैंड ने हाल में लगातार 17 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था. इस दौरान उसने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 मैचों की जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा था.
थाईलैंड ने इस दौरान 25 मैच खेले जिसमें उसे 21 में जीत मिली. थाईलैंड की टीम आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. ये वर्ल्ड कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.