EnglishHindi

ICC Women's ODI Rankings: Shafali Verma नंबर-1 पर बरकरार, Smriti Mandhana ने बनाई Top-5 में जगह

स्मृति मंधाना सातवें स्थान पर है, जबकि कप्तान मिताली राज बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं.

Updated: April 6, 2021, 5:40 PM IST

ICC Women’s ODI rankings: आईसीसी ने महिलाओं की ताजा वनडे रैंकिंग जारी कर दी है. भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 2 पायदान का फायदा हुआ है, जबकि तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और हरफनमौला दीप्ति शर्मा आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में अपने स्थान पर बरकरार हैं. शिखा पांडे ने शीर्ष दस में वापसी की है.

मंधाना 710 अंक लेकर सातवें स्थान पर है जबकि कप्तान मिताली राज बल्लेबाजों की रैंकिंग में आठवें स्थान पर है. इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट शीर्ष पर है. गेंदबाजी में गोस्वामी 681 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जबकि पूनम यादव आठवें और शिखा दसवें स्थान पर है. शिखा फरवरी 2019 में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर पहुंची थी.

हरफनमौलाओं में शीर्ष दस में दीप्ति अकेली भारतीय है जो 343 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली तीसरे स्थान पर है. गेंदबाजों में मेगान शट दूसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि मरिजाने काप तीसरे स्थान पर खिसक गई.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.