एलीसा हेली ने जड़ा ICC फाइनल का सबसे तेज अर्धशतक; तोड़ा हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एलीसा हेली ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल में 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

Written by: Gunjan Tripathi
Published: March 8, 2020, 1:36 PM IST

भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) के खिलाफ शानदार चौके के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप 2020 फाइनल मैच की शुरुआत करने वाली ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज एलिसा हेली (Alyssa Healy) ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हेली ने भारत के खिलाफ मैच में किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट (महिला और पुरुष) के फाइनल में बनाया गया अब तक का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है।

शीर्ष क्रम बल्लेबाज हेली ने एमसीजी में आयोजित हुए फाइल मैच में मात्र 30 गेंदो पर 50 रन जड़े, जो कि आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल में बनाया गया अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के ऑलराउंड खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के नाम था। जिन्होंने साल 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंदो पर 50 रन जड़े थे, हालांकि भारत वो मैच हार गया था।

हेली और पांड्या के बाद इस सूची में तीसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट हैं। जिन्होंने 1999 के वनडे विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ लॉर्ड्स में 33 गेंदो पर 50 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद हाफिज हैं जिन्होंने 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में ही 34 गेंदो पर अर्धशतक बनाया था।

शानदार फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल ने कहा- पहला IPL मेरे लिए बड़ी चुनौती

गौरतलब है कि गिलक्रिस्ट इस सूची में पांचवें और छठें नंबर पर भी काबित है। गिलक्रिस्ट ने 2003 विश्व कप में 40 गेंदो पर और 2007 विश्व कप में 43 गेंदो पर 50 रन बनाए थे।

हेली ने पूरे किए 2,000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन

फाइनल मैच के पहले ही ओवर तीन चौके जड़ने के बाद हेली ने जता दिया कि फाइनल मैच में वो किस तेवर के साथ बल्लेबाजी करने उतरी हैं। शेफाली वर्मा के कवर्स पर हेली का आसान सा कैच छोड़ने के बाद तो हेली को जैसे फ्री पास मिल गया और उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। इस पारी के दौरान हेली टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 2,000 रन भी पूरे किए। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये कीर्तिमान हासिल करने वाली हेली दूसरी बल्लेबाज हैं।

उनसे पहले कप्तान मेग लेनिंग ये कीर्तिमान हासिल कर चुकी हैं। 12वें ओवर में राधा यादव की गेंद पर कैच आउट होने से पहले हेली ने 39 गेंदो पर 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली। अगर ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीत पाता है तो ये हेली के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों में गिनी जाएगी।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.