ICC Womens T20 World Cup 2020: पहले गेंदबाजी करेगा बांग्लादेश; मंधाना हुई बाहर

भारतीय प्लेइंग इलेवन में श्रेया घोष को स्मृति मंधाना की जगह मौका मिला है।

Published date india.com Updated: February 24, 2020 4:34 PM IST
ICC Womens T20 World Cup 2020: पहले गेंदबाजी करेगा बांग्लादेश; मंधाना हुई बाहर
स्मृति मंधाना (IANS)

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के छठें मैच में बांग्लादेश टीम की कप्तान सलमा खातून ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि वायरल बुखार की वजह स्मृति मंधाना आज के मैच में नहीं खेलेंगी। उनकी जगह रिचा घोष को मौका मिला है।

टॉस हारने पर कौर ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे और बोर्ड पर सम्मानजनक स्कोर लगाना चाहते हैं, इसिलए हम खुश हैं। पहले मैच से हमारी लय सेट हो गई है और हम सकारत्मक हैं कि फिर से वैसा ही कर सकेंगे। मंधाना वायरल की वजह से बाहर है, उसकी जगह रिचा घोष आई है।

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रॉड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): मुर्शिदा खातुन, शमीमा सुल्ताना, संजीदा इस्लाम, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर), फरगाना होक, रुमाना अहमद, सलमा खातुन (कप्तान), फहीमा खातुन, जहान आलम, पन्ना घोष, नाहिदा अक्तर

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.