ICC WOMEN'S T20WC: रोमांचक जीत पर बोलीं हरमनप्रीत कौर- हमारी टीम अब 2-3 खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं

बेहद रोमांचक मैच में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 17 रनों से मात दी.

Published date india.com Updated: February 21, 2020 5:55 PM IST
Poonam Yadav Harmanpreet Kaur Twitter
Poonam Yadav with Harmanpreet Kaur @ Twitter

आईसीसी महिला टी20 विश्‍व कप (ICC WOMEN’S T20WC 2020) के पहले मुकाबले में शुक्रवार को भारत ने मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को 17 रन से हराकर मैच में बेहद रोमांचक जीत दर्ज की. 133 रन के छोटे लक्ष्‍य का बचाव करने में भी भारतीय महिला टीम कामयाब रही. मैच के बाद कप्‍तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा कि इस पिच पर 140 रन मैच जीतने के लिए काफी थे.

हरमनप्रीत कौर ने कहा, “टी20 विश्‍व कप का पहला ही मुकाबला जीतकर बेहद अच्‍छा लग रहा है. हमें पता था कि यह एक ऐसा ट्रैक है, जहां हम अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं. हमें पता था कि अगर हमने 140 रन बनाए तो हमारे गेंदबाज इसका बचाव कर सकते हैं और यह हुआ भी.”

“इस पिच पर बल्‍लेबाजी करना इतना आसान नहीं था. हम बस स्‍कोर को 140 के करीब ले जाने का प्रयास कर रहे थे. जेमिमा रोड्रिगेज और दीप्ति शर्मा के बीच बनी साझेदारी से हम वहां तक पहुंच भी गए.”

पढ़ें:- सिडनी स्थित घर को किराये पर देना चाहते हैं स्‍टीव स्मिथ, हैरान कर देगा एक सप्‍ताह का किराया

भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा की 49 रन की पारी की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 132/4 रन बनाए. लक्ष्‍य का बचाव करने के दौरान पूनम यादव के चार विकेट हॉल के दम पर ऑस्‍ट्रेलिया की महिला टीम 115 रन पर ऑलआउट हो गई. ऑस्‍ट्रेलिया की सलामी बल्‍लेबाज एलिसा हेली ने 35 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली.

पढ़ें:- रॉस टेलर को हर एक टेस्ट मैच के लिए गिफ्ट में दी गई 100 वाइन की बोतलें

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

हरमनप्रीत कौर ने कहा, “पूनम यादव चोट से जूझ रही थी, लेकिन उसने इस मैच से शानदार वापसी की. हम टीम से यही उम्‍मीद भी कर रहे थे. हमारी टीम काफी अच्‍छा कर रही है. पहले तक हम 2-3 खिलाड़ियों पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब हम एक टीम के रूप में अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अगर हम पूरे टूर्नामेंट के दौरान अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे तो निश्चित तौर पर वर्ल्‍ड कप जीत जाएंगे.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.