ICC Women's T20 World Cup: फाइनल में भारत के सामने होगा 4 बार का विजेता ऑस्ट्रेलिया

भारत ने पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है.

Published date india.com Published: March 5, 2020 5:49 PM IST
ICC Women's T20 World Cup: फाइनल में भारत के सामने होगा 4 बार का विजेता ऑस्ट्रेलिया
Meg Lanning with Harmanpreet Kaur @twitter

चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका सामना 8 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत से होगा. मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 5 रन से पराजित कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई.ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार फाइनल में पहुंची है.

कोरोना वायरस के समय क्रिकेट : ‘अगर ओलंपिक हो सकता है तो फिर IPL क्यों नहीं

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मेग लेनिंग के नाबाद 49 और ओपनर बेथ मूनी के 28 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 134 रन बनाए थे. दक्षिण अफ्रीका की ओर से नादिने डी क्लेर्क ने 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

INDw vs ENGw: बारिश की भेंट चढ़ा SF, भारत ने पहली बार बनाई टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में जगह

इसके बाद बारिश शुरू हो गई. बारिश थमने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 13 ओवर में 98 रन का संशोधित लक्ष्य मिला था लेकिन प्रोटियाज महिलाएं 5 विकेट पर 92 रन ही बना सकीं. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लॉरा वोलवार्ट ने 27 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए जबकि सुन लुस ने 21 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शट ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले.

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. इस मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका. चूंकि भारतीय टीम ने अपने चारों लीग मैच जीतकर टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था इसलिए उसे आसानी से फाइनल का टिकट मिल गया. भारतीय टीम पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है.

लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा चुका है भारत

भारतीय टीम ने अपने पहले लीग मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से पराजित किया था. ऐसे में हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया बढ़े हुए मनोबल के साथ फाइनल में उतरेगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.