By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Imam Ul Haq Out Sheldon Cottrell West Indies Vs Pakistan World Cup 2019
VIDEO: खराब शुरुआत के बाद पाक को लगातार झटके, कॉटरेल ने बिगाड़ा खेल
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब शुरुआत की.
नई दिल्ली : क्रिकेट वर्ल्डकप 2019 का दूसरा मैच पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच नॉटिंघम में खेला जा रहा है. पाकिस्तान टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रहा है. टीम की शुरुआत काफी खराब रही. पाक ने 35 रन के स्कोर पर दो अहम विकेट गंवा दिए. इस दौरान पहला विकेट इमाम उल हक का गिरा. इमाम को शेल्डन कॉटरेल ने शिकार बनाया. कॉटरेल की जिस गेंद पर इमाम आउट हुए वह काफी अच्छी थी. इसे इमाम समझ नहीं पाए और कैच थमा बैठे. इस तरह वेस्टइंडीज ने शानदार शुरुआत की.
दरअसल पाकिस्तान के लिए इमाम उल हक और फखर जमान ओपनिंग करने आए. इस दौरान इमाम 2 रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज की ओर से तीसरा ओवर कॉटरेल कर रहे थे. इस ओवर की आखिरी गेंद को इमाम समझ नहीं पाए. उन्होंने शॉट खेलना चाहा. लेकिन गेंद विकेटकीपर शाई होप के दस्तानों में समा गई. इस तरह इमाम को पवेलियन लौटना पड़ा. कॉटरेल के इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विश्वकप 2019: फिट हुए तभी मैदान में उतरेंगे वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया की चिंता बढ़ी
देखें वीडियो :
*📹 WEST INDIES VS PAKISTAN 👀*
*OUT*!! پرچی بھاٸی 😘😜#WIvPAK#PAKvWI#WeHaveWeWill pic.twitter.com/BSRo6kC4xV
— لٹل ماسٹر 👱 (@MUsman145) May 31, 2019
बता दें कि पाकिस्तान ने 62 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए. इमाम के आउट होने के बाद. फखऱ जमान 22 रन के स्कोर पर आउट हुए. उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए. जबकि बाबर आजम भी 33 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद हैरिस सोहेल 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें