ताहिर के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड, द.अफ्रीका के लिए 100 वनडे खेलने वाले दूसरे स्पिनर

इमरान ताहिर ने बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरते ही एक खास रिकॉर्ड कायम किया.

Published date india.com Updated: June 2, 2019 5:02 PM IST
ताहिर के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड, द.अफ्रीका के लिए 100 वनडे खेलने वाले दूसरे स्पिनर

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप मुकाबले में मैदान में उतरते ही 100 एकदिवसीय खेलने वाले अपने देश के दूसरे स्पिनर बन गये. ताहिर से पहले सिर्फ निकी बोए ही ऐसे स्पिनर रहे हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 100 से अधिक एकदिवसीय मैच खेले हैं. चालीस साल के ताहिर मौजूदा विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं.

पाकिस्तान के लाहौर में जन्में ताहिर ने 1998 में अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका में जा बसे. ताहिर ने मैच से पहले कहा, ‘‘यह शानदार अनुभूति है. मैंने अपना पहला एकदिवसीय 2011 विश्व कप में खेला था और जब पीछे मुड़ कर देखता हूं तो मेरी यात्रा शानदार रही है.’’ एकदिवसीय में 31 के स्ट्राइक रेट से 164 विकेट चटकाने वाले ताहिर ने कहा, ‘‘हमेशा से यह मेरा सपना था लेकिन मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि दक्षिण अफ्रीका के लिए 100वां मैच खेलूंगा.

विश्वकप 2019: टीम इंडिया की पड़ सकती है मुश्किल में, विराट कोहली हुए चोटिल

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ताहिर सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हैं. उनके नाम एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकार्ड है. उन्होंने 15 जून 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 45 रन देकर सात विकेट लिये थे. ताहिर इसे साथ ही गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के दौरान किसी विश्व कप में पहला ओवर फेंकने वाले पहले स्पिनर बने.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.