By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ind V Aus Shikhar Dhawan Hit On Rib Cage Wont Take Field During Australia Innings
कमिंस के बाउंसर पर चोटिल हुए शिखर धवन, फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरा ये खिलाड़ी
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में 96 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 340 रन बनाए
भारतीय क्रिकेट टीम को बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के रूप में तगड़ा झटका लग सकता है जो राजकोट में जारी दूसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए.
Video: मनीष पांडे ने लिया डेविड वार्नर का हैरतअंगेज कैच, फैंस के उड़े होश
चोट की वजह से धवन फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे. उनकी जगह युजवेंद्र चहल फील्डिंग कर रहे हैं. धवन ने इस मैच में 90 गेंदों पर 96 रन की पारी खेली जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल है.
धवन को ये चोट तेज गेंदबाज पैट कमिंस के बाउंसर पर लगी. बीसीसीआई ने विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘शिखर धवन की दायीं तरफ की पसलियों पर चोट लगी. वह आज क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे. युजवेंद्र चहल उनकी जगह क्षेत्ररक्षण कर रहे हैं.’
धवन भारतीय पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर चोटिल हो गए थे. उन्होंने दर्द के बावजूद 96 रन की पारी खेली जिससे भारत ने छह विकेट पर 340 रन बनाए.
पाकिस्तान के इस ऑलराउंडर ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, कहा-इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट को कहूंगा अलविदा
इससे पहले मुंबई वनडे में विकेटकीपर रिषभ पंत चोटिल हो गए थे जिसके बाद राजकोट वनडे से वह बाहर हो गए. उनकी जगह बैकअप विकेट कीपर के रूप में केएस भरत को टीम इंडिया में शामिल किया गया है.
Also Read:
-
ऋषभ पंत की ये बात सुनकर खुश हो जाएंगे संजीव गोयनका, RCB पर जीत के बाद LSG के कैप्टन का बयान चर्चा में
-
IPL 2026: दबाव में हैं 27 करोड़ वाले ऋषभ पंत, LSG के कोच जस्टिन लैंगर का बयान
-
IPL 2026: रोहित शर्मा के दम पर मुंबई ने दर्ज की बड़ी जीत, प्वॉइंट्स टेबल में 10वें पायदान से उछली- किसके पास ऑरेंज-पर्पल कैप
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें