Ind Vs Afg: टाई मुकाबले का सुपरस्‍टार बना भारतीय क्रिकेट का यह नन्‍हा फैन, भज्‍जी-भुवी ने दिया दिलासा

हरभजन सिंह ने मुकाबले के बाद बच्‍चे की रोते हुए तस्‍वीर ट्विटर पर पोस्‍ट की और साथ में यह लिखा, कोई नहीं पुत्‍त रोना नहीं है, फाइनल अपा जीतेंगे.

Published date india.com Updated: September 27, 2018 5:20 PM IST
Ind Vs Afg: टाई मुकाबले का सुपरस्‍टार बना भारतीय क्रिकेट का यह नन्‍हा फैन, भज्‍जी-भुवी ने दिया दिलासा

एशिया कप 2018 में भारत और अफगानिस्‍तान के बीच मुकाबला खत्‍म हुए 36 घंटे से ज्‍यादा बीत चुका है, लेकिन इसकी चर्चाएं खत्‍म नहीं हो रहीं. टूर्नामेंट के लिहाज से इस मैच के नतीजे का कोई खास महत्‍व नहीं था, लेकिन दोनों देशों के बीच टाई रहा यह मुकाबला कई वजहों से ऐतिहासिक बन गया. इससे भी ज्‍यादा ताज्‍जुब की बात यह है कि इतना वक्‍त बीतने के बाद भी मैच के बारे में जिसकी सबसे ज्‍यादा चर्चा हो रही है, वह खिलाडि़यों या मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स से संबंधित नहीं है. दरअसल, मंगलवार रात से ही सबसे ज्‍यादा एक बच्‍चे की हो रही है जो मैच के टाई होने पर अपने आंसू नहीं रोक पाया.

भारत के इस नन्‍हे प्रशंसक को दर्शकों ने टीवी पर भी देखा था. मैच खत्‍म होने के बाद जब टीम इंडिया जीत से दूर रह गई तो बच्‍चे की आंखों से अनवरत आंसू बहने लगे. पापा ने उसे चुप करने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन वह रोता ही रहा. अच्‍छी बात यह हुई कि दोनों टीमों के खिलाडि़यों ने भी उसे देखा और मुकाबला खत्‍म होने के बाद उसकी निराशा खत्‍म करने की कोशिश की.

टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मुकाबले के बाद बच्‍चे की रोते हुए तस्‍वीर ट्विटर पर पोस्‍ट की और साथ में यह लिखा, कोई नहीं पुत्‍त रोना नहीं है, फाइनल अपा जीतेंगे. बच्‍चे के पिता अमरप्रीत सिंह ने हरभजन के इस ट्वीट का जवाब दिया. उन्‍होंने लिखा कि वह अब खुश है और शुक्रवार को फाइनल मुकाबले का इंतजार कर रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अमरप्रीत ने यह भी बताया कि तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर ने फोन कर बच्‍चे से बात की और उसे दिलासा दिया. इतना ही नहीं, मैच खत्‍म होने के बाद बांग्‍लादेशी टीम के खिलाड़ी भी उसके पास पहुंचे और उसके साथ तस्‍वीरें खिंचवाईं.

बता दें कि मंगलवार को भारत और अफगानिस्‍तान के बीच खेले मुकाबले में अफगानिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे. इसका पीछा करने उतरी भारतीय टीम भी 252 रनों पर ही सिमट गई ओर यह मुकाबला टाई हो गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.