श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के तुरंत बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैं. विराट एंड कंपनी का साथ देने के लिए इस सीरीज में उपकप्तान रोहित शर्मा भी आराम लेने के बाद वापस जुड़ जाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया पिछले साल जब भारत आया था तब एरोन फिंच की कप्तानी वाली टीम ने विराट एंड कंपनी को उन्हीं की जमीन पर वनडे सीरीज में 3-2 से मात दी थी. भारतीय टीम उस हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी. हालांकि यह इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि इस बार टीम के साथ पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर भी होंगे.
महज 14 मैचों के टेस्ट करियर के बाद क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में नंबर-4 खिलाड़ी बनने वाले मार्नस लाबुशाने भी पहली बार वनडे स्क्वाड में शामिल किए गए हैं.
SCHEDULE
पहला वनडे- 14 जनवरी (मंगलवार), वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई.
दूसरा वनडे- 17 जनवरी (शुक्रवार), सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट.
तीसरा वनडे- 19 जनवरी (रविवार), एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीनों वनडे मुकाबले दोपहर दो बजे शुरू होंगे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकते हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के मुकाबले होट स्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देखे जा सकते हैं.
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव मनीष पांडेय, रिषभ पंत(विकेटकीपर), नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराहा, युजवेंद्र चहल.
एरोन फिंच कप्तान, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्न, एलेक्स कैरी (उपकप्तान, विकेटकीपर), एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशाने, केन रिचर्ड्सन, डार्सी शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, एडम जम्पा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.