EnglishHindi

IND vs AUS Dream 11 Prediction: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 'हाईवोल्टेज' मुकाबला आज

IND vs AUS Dream11 Prediction - Check India Dream11 Team Player List, Australia Dream11 Team Player List, Online Cricket Tips |

Written by: Kamlesh Rai
Published: January 19, 2020, 7:00 AM IST

IND vs AUS 3rd ODI Dream11 Tips and Predictions

Check Dream11 Team India vs Australia 2020 3rd ODI, Australia tour of India 2020 – Cricket Prediction Tips For Today’s Match IND vs AUS 3rd ODI: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा.  इस समय दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं.

एरोन फिंच की अगुआई वाली कंगारू टीम ने मुंबई वनडे में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 10 विकेट से रौंद दिया था जबकि राजकोट वनडे में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 36 रन से पराजित कर सीरीज में वापसी की थी।

मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम राजकोट वनडे के बाद केन रिचडर्सन की जगह जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है. केन रिचडर्सन ने राजकोट में 73 रन लुटाए थे.

तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की ज्यादा संभावना नहीं है. राजकोट वनडे में ओपनर रोहित शर्मा अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे जबकि शिखर धवन की पसलियों में चोट है. दोनों की चोट पर निगरानी रखी जा रही है. इन दोनों के खेलने पर फैसला मैच वाले दिन सुबह लिया जाएगा. धवन मौजूदा सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं जबकि राजकोट में रोहित अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे.

आज के मैच के लिए ड्रीम XI टीम:

My Dream11 Team

केएल राहुल (उप कप्तान), मार्नस लाबुशाने, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, केन रिचडर्सन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

भारत vs ऑस्ट्रेलिया संभावित इलेवन

भारत (संभावित इलेवन):

रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया (संभावित इलेवन):

एरोन फिंच, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, केन रिचर्डसन/जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, एडम जांपा, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशाने

स्क्वाड:

भारत :

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शिवम दुबे.

ऑस्ट्रेलिया :

डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीवन स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जांपा, जोश हेज़लवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, डार्सी शॉर्ट.

Check Dream11 Prediction in Hindi/ India Dream11 Team in Hindi/ Australia Dream11 Team in Hindi / IND vs AUS Dream 11 Team / Dream11 Guru Tips / Online Cricket Tips and more

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.