मैच के बाद विराट बोले- मुझे लग रहा था मैन ऑफ द मैच मुझे ही मिलेगा लेकिन....

शतक जड़ विराट डे-नाइट टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने.

Published: November 24, 2019, 4:04 PM IST

ईडन गार्डन में खेले गए भारत के पहले डे-नाइट टेस्‍ट में विराट एंड कंपनी ने पारी और 46 रन से बड़ी जीत दर्ज की. मैच में इशांत शर्मा ने नौ विकेट ली, जिसके चलते उन्‍हें मैन ऑफ द मैच दिया गया. पोस्‍ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान विराट कोहली ने कहा कि मुझे लग रहा था कि मुझे मैन ऑफ द मैच दिया जाएगा.

पढ़ें:- अंबाती रायडू के विवादित ट्वीट पर अजहरुद्दीन ने दिया जवाब, कहा- हताशा हैं वो अब…

विराट कोहली ने मैच में 18 चौकों की मदद से 194 गेंद पर 136 रन की पारी खेली. वो अबतक खेले गए 12 अंतरराष्‍ट्रीय डे-नाइट टेस्‍ट क्रिकेट मैचों के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं.

विराट कोहली ने मैच के बाद स्थिति को स्‍पष्‍ट करते हुए कहा मुझे लगा था कि शायद मुझे मैन ऑफ द मैच मिले लेकिन ये किसी गेंदबाज को ही दिया जाना चाहिए. मुझे लगा इशांत और उमेश में से किसी को भी यह मिल सकता है.

‘दादा ने विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं’

विराट कोहली ने कहा, “क्रिकेट मानसिकता की लड़ाई है. हमें यह पता है. मेरा मतलब है है पहले के समय में कोई भी टीम बल्‍लेबाज को चोटिल नहीं करना चाहती थी. सभी केवल विरोधी टीम का विकेट निकालना चाहते थे. अब हमने भी यह सीख लिया है और विरोधी टीमों को ये लौटा रहे हैं. दादा (सौरव गांगुली) ने यह शुरू किया और हम केवल इसे आगे लेकर जा रहे हैं.”

पढ़ें:- कोहली के 27वें टेस्ट शतक और इशांत के ‘चौके’ से टीम इंडिया Day-Night टेस्ट में पारी से जीत की दहलीज पर पहुंची

‘हमारा गेंदबाजी ग्रुप है निडर’

विराट कोहली ने कहा, “इस वक्‍त हमारे गेंदबाजों का ग्रुप एक दम निडर है. वो खुद में विश्‍वास रखते हैं और किसी भी बल्‍लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी को तैयार हैं. पिछले तीन-चार सालों में जो भी हमने किया है केवल उसी का इनाम हमें अब मिल रहा है. टीम में सभी को पता है कि उन्‍हें क्‍या करने की जरूरत है.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.