विराट ने 70 के दशक वाली वेस्‍टइंडीज से तुलना पर दिया जवाब, कहा- मैंने..

विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली टीम ने लगातार चौथे मैच में विरोधी टीम को पारी के अंतर से मात दी है.

Published date india.com Updated: November 25, 2019 9:04 AM IST
Virat Kohli IANS
Virat Kohli © IANS

टीम इंडिया (Team India) ने मेहमान बांग्‍लादेश को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए डे-नाइट मैच (Day Night Test) में पारी और 46 रन से मात दी. विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्‍व वाली इस टीम ने लगातार चौथे मैच में विरोधी टीम को पारी के अंतर से मात दी है, जिसके चलते इस टीम की तुलना 70 के दशक में विंडीज (West Indies Cricket Team) की टीम से की जाने लगी है. विराट कोहली से इस बाबत सवाल किया गया तो उन्‍होंने खुलकर अपनी बात रखी.

पढ़ें:- गावस्कर का कोहली पर तंज, कहा-आपके पैदा होने से पहले भी जीतती थी भारतीय टीम

विराट कोहली ने साफ किया कि 70 के दशक की वेस्‍टइंडीज टीम से तुलना करना जल्दबाजी होगा. इस सवाल का जवाब मुझसे आज से सात साल बाद पूछा जाना चाहिए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विराट कोहली ने कहा, “मैं केवल इतना ही बता सकता हू कि मौजूदा समय में हम हम अपनी सर्वश्रेष्‍ठ फॉर्म में हैं. केवल सात मैचों के बाद ही टीम का आंकलन नहीं किया जा सकता है. विंडीज ने 15 सालों तक अपन दबदबा कायम रखा था.”

“मुझसे यह सवाल आप मेरे संन्यास के समय पूछ सकते हैं. आप सात साल बाद यह सवाल यह पूछ सकते हैं, ना कि सात मैचों के बाद.”

पढ़ें:- मैच के बाद विराट बोले- मुझे लग रहा था मैन ऑफ द मैच मुझे ही मिलेगा लेकिन….

न्‍यूजीलैंड में अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद

भारतीय कप्‍तान ने कहा, “अगर हम एक सीरीज घर में और एक बाहर खेलते हैं तो इससे यह प्रारूप अधिक संतुलित होगा. जैसा कि मैंने कहा कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन हमने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में केवल दो टेस्ट मैच ही घर से बाहर खेले हैं.”

“अगर हम दो सीरीज घर में और और दो बाहर खेलें और इसमें 300 अंक हासिल करते हैं तो फिर आप कह सकते हैं हम वास्तव में अच्छा खेल रहे हैं.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.