By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ind Vs Ban Virat Kohli To Skip T20is Against Banglaesh Sanju Samson To Come In As Replacement Report
बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे कोहली, संजू सैमसन होंगे विकल्प : रिपोर्ट
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई चयनकर्ताओं से आगामी बांग्लादेश के साथ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज में कथित तौर पर आराम करने को कहा है. हालांकि वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे.
Indian Super League: एफसी गोवा ने चेन्नइयन एफसी को 3-0 से रौंदकर की धमाकेदार शुरुआत
कोहली की अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है जिन्होंने हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. संजू ने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ा है.
लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर रिषभ पंत पहली पसंद होंगे. हालांकि रिद्धिमान साहा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न टेस्ट सीरीज में शानदार वापसी की है.
द टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, ‘ चयनकर्ताओं के दिमाग में स्पष्ट है कि भारतीय क्रिकेट को एमएस धोनी से आगे निकलने की जरूरत है. उस लिहाज से पंत भविष्य हैं. वह लिमिटेड ओवर्स में अपने स्थान को पक्का करने के हकदार हैं.’
French Open Badminton 2019 : साइना प्री-क्वार्टर फाइनल में, कश्यप, श्रीकांत और समीर वर्मा हारे
यदि संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल रहते हैं तो वह बतौर बल्लेबाज के रूप में शामिल होंगे. मुंबई के ऑलरांडर शिवम दूबे को हार्दिक पांड्या की जगह मौका दिया जा सकता है.
हार्दिक ने हाल में लंदन में अपनी पीठ की सर्जरी कराई है और वह उससे उबर रहे हैं. दुबे ने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में 177 रन बनाने के साथ-साथ कुल 177 रन बनाए हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ता गुरुवार को मुंबई में टीम चुनेंगे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें