IND vs ENG Women 1st ODI Live Streaming: आज से शुरू हो रही है वनडे सीरीज, कब-कहां देखें मैच?

भारत की महिला टीम इस वक्‍त इंग्‍लैंड के दौरे पर है जहां टी20 सीरीज के बाद हमें मेजबानों का सामना आज से वनडे सीरीज (IND vs ENG) में करना है. भारत पहले ही टी20 सीरीज गंवा चुक है.

Published date india.com Updated: September 18, 2022 11:01 AM IST
INDW vs ENGW Live Streaming
INDW vs ENGW Live Streaming

India Women vs England Women 1st ODI Live Streaming: टी20 सीरीज के बाद आज से भारत की महिला टीम को इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरना है. हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम इस सीरीज के दौरान टी20 में मिली हार का बदला लेना चाहेगी. खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत को 1-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी. आईसीसी चैंपियनशिप के तहत वनडे सीरीज खेली जाएगी. शेफाली वर्मा और स्‍मृति मंधाना से टीम को अच्‍छी शुरुआत दिलाने की उम्‍मीद रहेगीण्‍

भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा? (IND vs ENG 1st ODI Match Date)

भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच आज यानी 18 सितंबर को खेला जाएगा.

भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs ENG 1st ODI Match Venue)

भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच होव के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा.

भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा? (IND vs ENG 1st ODI Match Timing)

भारतीय समयानुसर दोपहर साढ़े तीन बजे भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा.

भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच टीवी पर किस चैनल पर आएगा? (IND vs ENG 1st ODI TV Channel)

सोनी स्‍पोट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच प्रसारित होगा.

भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स? (IND vs ENG 1st ODI on Mobile App)

सोनी लिव एप (Sony Liv App) के माध्‍यम से भारत और इंग्‍लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे मैच मोबाइल पर देखा जा सकता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.