By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- Ind Vs Sa Two Batter Out On Mohammad Siraj One Ball No One Was Given Out
Mohammad Siraj: एक गेंद पर निकाले दो विकेट, फिर भी लौटे खाली हाथ, जानें क्यों हुआ ऐसा?
मोहम्मद सिराज को आगामी टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है. हालांकि चयनकर्ताओं ने इसे लेकर अभी तक कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है.
India vs South Africa: इंदौर में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीसरे टी20 मुकाबले के दौरान कई मजेदार वाकये देखने को मिले. ऐसा ही एक मामला मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) के साथ भी हुआ. उन्होंने अपने ओवर की एक गेंद पर दो विकेट निकाले लेकिन अंपायर ने दोनों ही बल्लेबाजों को नॉटआउट करार दिया. क्रिकेट के नियम उन्हें विकेट दिलाने के आड़े आ गए. हालांकि जिसने भी इस पूरे घटनाक्रम को देखा उसने इसका भरपूर आनन्द लिया.
यह पूरा घटनाक्रम 17वें ओवर में सामने आया. रोसवे और स्टब्स मिलकर तेजी से रन बना रहे थे. कप्तान रोहित शर्मा को जल्द से जल्द विकेट की दरकार थी. उन्होंने सिराज को गेंदबाजी अटैक पर लगाया. पांचवीं गेंद को हाइट की वजह से अंपायर ने नोबॉल करार दिया. इस गेंद पर डीप बैकवर्ड प्वाइंट पर उमेश यादव ने स्टब्स का कैच लपक लिया था लेकिन नोबॉल होने के चलते उन्हें जीवनदार मिल गया.
Rossouw kicking the stumps on a free hit 🤣 #INDvsSA #Siraj #Freehit pic.twitter.com/3mRsRoiqNl
— Dr Nirmal Jyothi (@majornirmal) October 4, 2022
इस गेंद को मोहम्मद सिराज ने दोबारा डाला. इस बार रोसवो बल्लेबाजी पर थे. बैकफुट पर जाकर शॉट लगाने के प्रयास में रोसवो हिटविकेट आउट हो गए. इस बार भी बल्लेबाज को नॉटआउट करार दिया गया क्योंकि पिछली गेंद नोबॉल थी. लिहाजा फ्री-हिट होने के चलते उन्हें जीवनदान मिल गया.
मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने 49 रन से जीत दर्ज की। 48 गेंदों पर 100 रन बनाने वाले रोसवे को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजे गए. भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें