अनुभवी बल्लेबाज लेंड्ल सिमंस की अर्धशतकीय पारी के बूते वेस्टइंडीज ने दूसरे टी-20 मैच में भारत को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. मौजूदा साल में विंडीज की टी-20 में ये पहली जीत है. सीरीज का तीसरा और निर्णायक टी-20 मैच 11 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा.
‘किंग’ कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ बनाया T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारत की ओर से रखे गए 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान विंडीज टीम ने 18.3 ओवर में 2 विकेट पर 173 रन बनाए.
विंडीज की ओर से सिमंस ने 45 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक नाबाद 67 रन बनाए. निकोलस पूरन 38 रन पर नाबाद लौटे. दोनों ने तीसरे विकेट पर 61 रन की अटूट साझेदारी की. भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया.
सिमंस और लुइस ने दिलाई अच्छी शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को ओपनर सिमंस और इविन लुइस ने अच्छी शुरुआती दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़े.
लुइस ने 35 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए. उन्हें न सुंदर की गेंद पर रिषभ पंत ने विकेट के पीछे स्टंप आउट किया.
लुइस के आउट होने के बाद सिमंस को शिमरोन हेटमायेर का साथ मिला. दोनों ने दूसरे विकेट पर 39 रन की साझेदारी की. इस साझेदारी को तोड़ा रविंद्र जडेजा ने. जेडजा की गेंद पर विराट कोहली ने हेटमायेर का एक खूबसूरत कैच बाउंड्री के नजदीक लपका.
भारत की ओर से शिवम दुबे ने ठोका पहला अर्धशतक
शिवम दुबे की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन बनाए. भारत की ओर से शिवम ने 30 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 54 रन की पारी खेली. पंत 22 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद लौटे.
विंडीज ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला
इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कुल स्कोर में अभी 24 रन ही जुड़े थे कि ओपनर केएल राहुल को खारी पियरे ने हेटमायेर के हाथों कैच कराकर भारत को शुरुआती झटका दिया.
इसके बाद तीसरे नंबर पर शिवम को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया. इस जगह पर विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आते हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस बार शिवम पर दांव खेला जो सही साबित हुआ.
शिवम दुबे के अर्धशतक के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 171 रन का लक्ष्य
शिवम ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की. रोहित 15 रन के निजी स्कोर पर जेसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए.
रोहित के आउट होने के बाद शिवम को कोहली का साथ मिला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की. शिवम के रूप में भारत ने तीसरा विकेट खोया.
कोहली को 19 रन के निजी स्कोर पर केसरिक विलियम्स ने सिमंस के हाथों कैच कराया. श्रेयस अय्यर के रूप में भारत ने 5वां विकेट गंवाया जिन्हें 10 रन पर हेडन वॉल्श ने ब्रेंडन किंग के हाथों कैच कराया.
जडेजा को केसरिक विलियम्स ने बोल्ड किया. जडेजा 9 रन बनाकर आउट हुए. सुंदर के रूप में भारत ने अपना सातवां विकेट खोया जिन्हें शेल्डन कोट्रेल ने अपनी ही गेंद पर कैच किया.
वेस्टइंडीज की ओर से विलियम्स और वॉल्श ने दो-दो विकेट निकाले जबकि कोट्रेल, पियरे और होल्डर के खाते में एक-एक विकेट गया.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.