Ind vs Wi 2nd T20I match: 'किंग' कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ बनाया T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड

दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने दूसरे टी-20 मैच में 17 गेंदों पर 19 रन बनाए

Written by: Kamlesh Rai
Published: December 8, 2019, 9:40 PM IST

India vs West Indies 2nd T20: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में रविवार को अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज कर ली.

शिवम दुबे के अर्धशतक के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 171 रन का लक्ष्य

कोहली (2,563) टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फिर से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस दौरान हमवतन ओपनर रोहित शर्मा (2,562) को पीछे छोड़ा. कोहली को 19 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रोहित से आगे निकलने के लिए 18 रन की जरूरत थी. अपना 74वां टी-20 मैच खेल रहे कोहली ने पहले टी-20 में मैच विनिंग पारी खेली थी. टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कोहली के नाम 23 अर्धशतक हैं.

उधर,  रोहित इस मैच में 15 रन बनाकर आउट हुए. मुंबई के दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित ने 103 टी-20 में कुल 2,562 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है. ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने टी-20 में 136.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

वो 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें IPL Auction में लगी 10 करोड़ से अधिक की बोली, रहे फ्लॉप

टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptil) तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 83 मैचों में 2 शतक और 15 अर्धशतक की मदद से कुल 2,436 रन बनाए हैं.

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक (Shoaib Malik) 111 टी-20 मैचों में 124.06 की स्ट्राइक रेट से 2,263 रन जुटाए हैं. पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम का नंबर आता है जिन्होंने 71 मैचों में 2,140 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक औा 13 अर्धशतक शामिल है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.