IND vs WI: मैच के दौरान मैदान में घुसा कुत्‍ता, विंडीज के खिलाड़ियों ने की मस्‍ती

वेस्‍टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया है.

Published date india.com Published: December 15, 2019 3:59 PM IST
IND vs WI Dog
Dog intrupts match © Twitter

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच चेन्‍नई में खेले जा रहे पहले टी20 मैच के दौरान एक मजेदार नजारा देखने को मिला. भारतीय टीम की बल्‍लेबाजी के दौरान एक कुत्‍ता मैदान में आ गया. ग्राउंड स्‍टाफ कुत्‍ते को भगाने में काफी समय तक मशक्‍कत करता रहा.

पढ़ें:- डीविलियर्स को संन्यास से वापसी के लिए कहेंगे दक्षिण अफ्रीका के नए कोच मार्क बाउचर

26वां ओवर खत्‍म होने के बाद यह नजारा देखने को मिला. मैदान पर श्रेयस अय्यर के साथ रिषभ पंत बल्‍लेबाजी पर थे. कुत्‍ते के मैदान पर आते ही मस्‍ती के मूड में मैच देखने आए फैन्‍स ने शोर मचाना शुरू कर दिया. विंडीज के कुछ खिलाड़ी भी कुत्‍ते को भगाते दिखे. इस घटना के चलते करीब पांच मिनट तक खेल प्रभावित हुआ.

चेन्‍नई वनडे में भारत की शुरुआत खास अच्‍छी नहीं रही. टीम ने महज 25 रन पर ही केएल राहुल 6(15) और विराट कोहली 4(4) के विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद रोहित शर्मा 36(56) और श्रेयस अय्यर ने मिलकर पारी को संभालने का प्रयास जरूर किया, लेकिन 19वें ओवर में पुल शॉट लगाने के प्रयास में रोहित अल्‍जारी जोसफ की गेंद पर कीरोन पोलार्ड को कैच देकर चलते बने.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.