रिषभ पंत का टीम इंडिया में घटता जा रहा है महत्‍व, बात अनसुनी कर रहे साथी खिलाड़ी

मुंबई टी20 में तीसरे नंबर पर खेलने आए रिषभ पंत शून्‍य पर आउट हुए.

Published date india.com Updated: December 12, 2019 12:55 AM IST
Rishabh Pant Twitter
Rishabh Pant @ Twitter

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्‍लेबाज इन दिनों करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं. पंत लचर प्रदर्शन के चलते पहले टेस्‍ट टीम से ड्रॉप हुए. अब टी20 और वनडे टीम से भी उनका पत्‍ता कटता नजर आ रहा है. करियर के बुरे दौर में भारतीय टीम में भी रिषभ पंत की अहमियत लगातार घटती जा रही है. इसका एक नजारा मुंबई टी20 मैच के दौरान देखने को मिला.

पढ़ें:- भारत से हार के बाद वेस्‍टइंडीज के साथ जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, बनी T20I में सर्वाधिक पराजय झेलने वाली टीम

मुंबई में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 67 रन से बड़ी जीत दर्ज कर वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-1 से कब्‍जा किया. तिरुवनंतपुरम में शिवम दुबे को तीसरे नंबर पर मौका देने के बाद कप्‍तान विराट कोहली ने मुंबई में रिषभ पंत को इस स्‍थान पर बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया.

आम तौर पर विराट खुद यहां बल्‍लेबाजी करते हैं। शानदार शुरुआत को देखते हुए तेजी से रन बनाने के लिए पंत को तीसरे नंबर पर मौका दिया, लेकिन वो दूसरी ही गेंद पर एक लापरवाही भरा शॉट खेलते हुए शून्‍य पर कैच आउट होकर चलते बने.

रिषभ पंत की टीम में कम होती अहमियत का एक नजारा भारतीय टीम की गेंदबाजी के दौरान देखने को मिला. 18वां ओवर चल रहा था. वेस्‍टइंडीज अपने सात विकेट गंवा चुका था. भारत की जीत लगभग पक्‍की थी. कप्‍तान ने गेंदबाजी पर वाशिंगटन सुंदर को लगाया.

पढ़ें:- विराट का नया कीर्तिमान, घरेलू कंडीशन में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

विकेट के पीछे मौजूद रिषभ पंत बार-बार सुंदर को बाहर की तरफ खेंद डालने के लिए कहते रहे, लेकिन सुंदर ने उनकी एक नहीं सुनी. उनकी सभी गेंद बल्‍लेबाजों के पैर के पास पड़ रही थी.

इसके बावजूद रिषभ पीछे से वाशिंगटन सुंदर को बाहर की तरफ गेंदबाजी करने के लिए कहते रहे. सुंदर ने ओवर की छठी गेंद बाहर डालने की जगह लेग साइड पर बाहर वाइड फेंकी. इस दौरान कमेंटेटर भी सुंदर द्वारा रिषभ पंत की बात को बार बार टालने की बात पर चुटकी लेते नजर आए.

बता दें कि आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन के दम पर विकेटकीपर बल्‍लेबाज रिषभ पंत ने भारतीय टीम के इंग्‍लैंड दौरे के दौरान डेब्‍यू किया. शानदार प्रदर्शन के ही बल पर ही पंत को वनडे और टी20 टीम में भी मौका मिला.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.