Asia Cup 2025 Final: साउथ कोरिया को धूल चटाकर टीम इंडिया बनी चैंपियन, अपने नाम किया वर्ल्ड कप का टिकट

भारत ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में 8 साल बाद एशिया कप हॉकी 2025 का खिताब जीत लिया. राजगीर में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार खिताब जीता.

Published date india.com Published: September 7, 2025 9:43 PM IST
Asia Cup 2025 Final: साउथ कोरिया को धूल चटाकर टीम इंडिया बनी चैंपियन, अपने नाम किया वर्ल्ड कप का टिकट

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 8 साल के लंबे इंतजार के बाद एशिया कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 के बड़े अंतर से हराया. इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार एशिया कप हॉकी अपने नाम किया, साथ ही 2026 में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया.

हरमनप्रीत बोले- अब वर्ल्ड कप जीतना

जीत पर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, यह हमारा लक्ष्य था. हम काफी समय से इसके लिए अभ्यास कर रहे थे. आखिरकार हमने अपना लक्ष्य पाया है. हमारी टीम का अगला लक्ष्य विश्व कप है.

फाइनल में शानदार खेली टीम इंडिया

बता दें फाइनल मैच के शुरू होते ही टीम ने अपने इरादे साफ कर दिए थे. पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी. हालांकि, दूसरा गोल आने में समय लगा और पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले दिलप्रीत सिंह ने स्कोर को 2-0 कर दिया. इसके बाद तीसरे क्वार्टर में दिलप्रीत ने ही अपना दूसरा गोल किया और टीम को 3-0 की अजेय बढ़त दिलाई.

वर्ल्ड कप का रास्ता भी हो गया साफ

हालांकि, कोरिया ने 57वें मिनट में एक गोल किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. भारत ने यह मैच 4-1 से अपने नाम कर शानदार अंदाज में एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया. यह जीत न सिर्फ भारतीय हॉकी के लिए एक नया अध्याय है बल्कि आने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से भी बड़ा कदम है. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी और टीम का समन्वय दिखाता है कि भारतीय हॉकी अब एशिया ही नहीं बल्कि दुनिया में भी अपनी जगह मजबूत करने की राह पर है. 8 साल बाद एशिया कप जीतना और वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करना इस टीम की मेहनत और जुनून का नतीजा है, जो हर भारतीय फैंस के लिए गर्व की बात है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.