By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Became The First Country To Play 950 International Odi
इंटरनेशनल क्रिकेट में 950 वनडे खेलने वाला पहला देश बनेगा भारत
आज वाइजैग में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया एक नायाब रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेगी.
नई दिल्ली. आज वाइजैग में मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया एक नायाब रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेगी. ये रिकॉर्ड उसके इंटरनेशनल क्रिकेट में वनडे मैचों की संख्या को लेकर बनेगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे खेलने आज जब टीम इंडिया उतरेगी तो इसी के साथ वनडे क्रिकेट में 950 मैच खेलने वाली वो पहली टीम बन जाएगी.
Highlights
- वाइजैग में भारत के नाम दर्ज होगा रिकॉर्ड
- भारत खेलेगा 950वां इंटरनेशनल वनडे
- भारत ने अब तक 490 वनडे जीेते
आज भारत खेलेगा 950वां वनडे
टीम इंडिया ने अब तक 949 वनडे मुकाबले खेले हैं. इनमें 490 मैच उसने जीते हैं जबकि 411 में उसे हार मिली है. वहीं 8 मुकाबले टाई रहे और 40 का कोई नतीजा नहीं निकला है. भारत के बाद सबसे ज्यादा वनडे मुकाबले खेलने वाली दूसरी टीम ऑस्ट्रेलिया है, जिसने अब तक 916 वनडे खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया ने इनमें 556 मैच जीते हैं और 317 गंवाए हैं. इसके अलावा 9 मुकाबलों उसके टाई रहे हैं और 34 बेनतीजा रहे हैं. सबसे ज्यादा वनडे खेलने की लिस्ट में तीसरा नंबर पाकिस्तान का आता है, जिसने 899 वनडेे खेले हैं और 476 जीते हैं. जबकि 397 मुकाबलों में उसे हार से दो-चार होना पड़ा है. वहीं 8 मुकाबले टाई और 18 बेनतीजा रहे हैं.
धोनी को वाइजैैग का ‘मैदान’ पसंद है, विराट को ‘शहर’ पसंद है
1974 में खेला पहला वनडे
भारतीय टीम ने अपना पहला वनडे मैच 1974 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में खेला था. भारत ने यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और 55 ओवर के इस मुकाबले में 23 गेंद रहते जीत हासिल की थी. इस बीच भारत ने कई अहम वनडे इंटरनैशल टूर्नामेंट जीते हैं. भारत ने 1983 का विश्व कप, नेट वेस्ट सीरीज 2007 और 2011 का वर्ल्ड कप जैसे अहम खिताब जीते हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें