भारत ने रचा इतिहास- इतिहास में पहली बार ओमान की दो मात, पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया

India vs Oman Football: भारतीय फुटबॉल टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी ओमान को इतिहास में पहली बार हराया है. यह मुकाबला उसने पेनल्टी शूट आउट से अपने नाम किया.

Published date india.com Published: September 8, 2025 11:38 PM IST
Indian Football Team
भारतीय फुटबॉल टीम @X

India vs Oman Football: भारतीय फुटबॉल टीम ने सोमवार का दिन अपने लिए यादगार बना दिया. सीएएफए नेशन्स कप में उसने पश्चिम एशिया कप के प्रतिद्वंद्वी को इतिहास में पहली बार हार का मजा चखा दिया. तजाकिस्‍तान के हिसोर सेंट्रल स्टेडियम में खेले गए मैच का परिणाम पेनल्टी शूट आउट में तय हुआ, जिसमें भारत ने 3-2 से बाजी अपने हाथ में की. इस जीत के सहारे भारत ने इस टूर्नामेंट में अपना अभियान तीसरे स्थान पर रहकर खत्म किया.

भारतीय टीम ने किसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच में ओमान को पहली बार हराया है.नियमित और अतिरिक्त समय के बाद मुकाबला 1-1 से बराबर था, जिसके बाद नतीजे के लिए शूट आउट का सहारा लिया गया. भारत को उदांता सिंह ने बराबरी दिलाई, जबकि इससे पहले यहमादी ने ओमान की ओर से गोल किया था.

शूट आउट में बेहतर रैंकिंग वाली टीम ओमान ने अपने शुरुआती 2 मौके गंवा दिए, जबकि गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने अंतिम पेनल्टी को रोककर तीसरे-चौथे स्थान के क्लासीफिकेशन मुकाबले में भारत की जीत तय कर दी. शूट आउट में भारत की ओर से लालियनजुआला छांगटे, राहुल भेके और जितिन एमएस ने गोल दागे, जबकि अनवर अली और उदांता सिंह गोल करने में नाकाम रहे.

दोनों टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहीं थी, जिससे उन्हें तीसरे स्थान के मुकाबले में खेलने का मौका मिला. भारत ने वर्ष 2000 से ओमान के खिलाफ 9 मैच में से 6 गंवाए हैं. दोनों टीम के बीच पिछला मुकाबला मार्च 2021 में खेला गया था, जो 1-1 से ड्रॉ रहा था.

(एजेंसी: भाषा से)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.