हॉकी वर्ल्ड कप: कोच ग्राहम रीड ने माना- स्पेन से मुश्किल होगी इंग्लैंड की टीम

Graham Reid Indian Hockey Coach: स्पेन को हराने के बाद भारतीय मेंस हॉकी टीम एफआईएच विश्व कप के अपने अगले मैच में इंग्लैंड से भिडे़गी. पांचवीं रैंकिंग की इंग्लैंड के खिलाफ जीत से भारत क्वार्टरफाइनल के एक कदम करीब पहुंच जाएगा.

Updated: January 14, 2023, 5:45 PM IST

मुख्य कोच ग्राहम रीड (Graham Reid Indian Hockey Coach) ने कहा है कि इंग्लैंड की टीम स्पेन की तुलना में मुश्किल प्रतिद्वंद्वी होगी जिसे भारत ने एफआईएच विश्व कप के शुरूआती मैच में 2-0 से हराया था और घरेलू टीम रविवार को दूसरे ग्रुप मैच में कोई कमी नहीं छोड़ सकती.

शुक्रवार को भारत की जीत में स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास और मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने गोल दागे. पांचवीं रैंकिंग की इंग्लैंड के खिलाफ जीत से भारत क्वार्टरफाइनल के एक कदम करीब पहुंच जायेगा क्योंकि पूल डी के अंतिम मैच में वेल्स को हराना मुश्किल नहीं होगा. भारत विश्व रैंकिंग में छठे और वेल्स 15वें स्थान पर है.

रीड ने कहा, ” हम अगले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ होंगे और यह मुकाबला मुश्किल होगा क्योंकि उनकी टीम हमसे ऊंची रैंकिंग पर है. हम जानते हैं कि राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड की टीम कितनी मुश्किल होती है. इसलिये हम (स्पेन के मैच के) इसी प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेंगे. हमने स्पेन के खिलाफ डिफेंस में काफी अच्छा प्रदर्शन किया, हमें इसे जारी रखना होगा. ”

कप्तान हरमनप्रीत सिंह भी इससे सहमत थे कि इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत होगी और घरेलू टीम को उन्हें हराने के लिये अपनी सर्वश्रेष्ठ हॉकी खेलनी होगी. उन्होंने कहा, ” हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान लगा रहे हैं। स्पेन के खिलाफ मैच हो चुका है और हमारा ध्यान इंग्लैंड पर है और हम इसके लिये योजना बना रहे हैं. पेनल्टी कॉर्नर हासिल करना बहुत महत्वपूर्ण है और हम पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर बेहतर कर सकते हैं. हम इसमें बेहतर करने की उम्मीद लगाये हैं.”

रोहिदास ने राउरकेला में पंपोश स्पोर्ट्स होस्टल से ही हॉकी सीखना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि मैदान पर टीम की योजना के हिसाब से खेलना ही मैच जीतने के लिये अहम होगा. उन्होंने कहा, ” मैंने यहां हॉकी खेलना शुरू किया था और घरेलू मैदान पर खेलना काफी शानदार अहसास है. दर्शकों से हमें जो समर्थन मिला, उससे हमारा काफी मनोबल बढ़ा लेकिन एक बार हम पिच पर होते हैं तो मैच पर ध्यान लगाने की कोशिश करते हैं.”

रोहिदास ने कहा, ” यह टीम का प्रयास है और टीम की बदौलत ही मुझे घरेलू दर्शकों के सामने गोल करने का मौका मिला. मेरे परिवार के सदस्य भी इनमें शामिल थे. हम दबाव में नहीं हैं और हमारी सफलता के लिये मैदान पर टीम की योजना के हिसाब से खेलना ही अहम होगा.”

(भाषा)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.