रियो ओलम्पिक लगभग अपना आधा सफर तय कर चुका है। आज ओलम्पिक का सातवाँ दिन रोमांच से भरे खेलों की सौगात लेकर आ गया है। और हम हाज़िर हैं रियो से सभी भारतीय खेल प्रतिस्पर्धाओं की पल-पल की खबर लेकर। ओलम्पिक के 6 दिन के सफर में भारत को अभी भी मेडल का इंतजार है। इक्का-दुक्का इवेंट को छोड़कर अभी तक भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है। आज भारत बैडमिंटन, तीरंदाजी, हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक्स, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट और टेनिस जैसे इवेंट में अपनी चुनौती पेश करेगा। सभी खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। आज तीरंदाजी में अतानु दास, डिस्कस थ्रो में विकास गौड़ा, शूटिंग में गगन नारंग, टेनिस में सानिया और बोपन्ना, बैडमिंटन में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा और हॉकी में नजर टिकी रहेगी। Also Read - टेनिस स्टार Sania Mirza को भी हुआ था Corona, बोलीं- अब ठीक हूं
आज के भारतीय इवेंटः Also Read - युवराज सिंह ने सानिया मिर्जा को मिर्ची मॉमी बोलकर कहा हैप्पी बर्थडे
- 4.30 बजे- गोल्फ- अनिर्बान लाहिडी
- 5.30 बजे- शूटिंग 50 मीटर राइफल- गगन नारंग
- 5.30 बजे- बैडमिंटन- भारत बनाम नीदरलैंड- ज्वाला गट्टा अश्विनी पोनप्पा
- 5.43 बजे- तीरंदाजी- अतानु दास
- 6.00 बजे- शूटिंग- मैराज खान
- 7.25 बजे- विकास गौड़ा
- 7.50 बजे- भारत बनाम चीन
- 9 बजे- हॉकी पुरुष- भारत बनाम कनाडा
- 11.30 बजे भारत बनाम ब्रिटेन- सानिया मिर्ज़ा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी
कल के खेल का रीकैपः Also Read - PSL 2020: पति शोएब मलिक को चीयर करने स्टेडियम पहुंचीं पत्नी सानिया मिर्जा, तस्वीरें देखें
कल भारत को हॉकी में नीदरलैंड के हाँथों हार का सामना करना पड़ा। बैडमिंटन में ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा को भी हार का सामना करना पड़ा। शिव थापा भी मुक्केबाजी के दौर से बाहर हो गए। बैडमिंटन के एक और मुकाबले में पीवी संधू ने जीत दर्ज की। उधर दीपिका कुमारी और बाम्बेला देवी भी हार गई। इधर महिला हॉकी में भी भारतीय महिलाओं को लगातार तीसरी हार का मुँह देखना पड़ा। मेंस डबल्स में भी हार ही मिली। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि रियो ओलम्पिक का छठवाँ दिन भी कुछ खास नहीं कर सका। हाँ साइना नेहवाल ने जरूर अपने अभियान का आगाज़ जीत से किया है। अब सभी की निगाहें आज के खेल पर टिकी हुई हैं। आज कई प्रतिस्पर्धाओं में भारतीय चुनौती पेश कर रहे हैं। पल पल की अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।