By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India Play Out Goalless Draw Against Kuwait In Chhetris Last International Match
अपने आखिरी मैच में भावुक हुए सुनील छेत्री , गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ भारत-कुवैत मैच
भारतीय टीम के स्टार फुटबाल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अपना आखिरी मैच खेला. कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 का क्वालीफायर मैच खेला जा रहा था जिसमें सुनील अच्छी विदाई कर पाने में नाकाम रहे.
भारतीय टीम के स्टार फुटबाल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अपना आखिरी मैच खेला. कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप 2026 का क्वालीफायर मैच खेला जा रहा था जिसमें सुनील अच्छी विदाई कर पाने में नाकाम रहे. भारत के फीफा विश्व कप 2026 का क्वालीफायर के तीसरे दौर में पहुंचने की संभावना को भी इसी के साथ ही बड़ा झटका लगा है.
इस मैच में दोनों ही टीम एक भी गोल कर पाने में नाकाम रही जिसकी वजह से ये मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हो गया. सभी फुटबाल फैंस को उम्मीद थी की वो अपने आखिरी मैच में जीत के साथ अपने सफर का अंत करेंगे. सुनील छेत्री ने पिछले महीने ही संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था.
सुनील ने खेला अपना आखिरी मैच
स्टार फुटबाल खिलाड़ी सुनील ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच कुवैत के खिलाफ खेला. छेत्री ने इस मैच के साथ ही 19 साल तक चले अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को भी अलविदा कहा दिया. छेत्री ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 94 गोल किए है. वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक की गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (128), ईरान के दिग्गज अली डेई (108) और अर्जेंटीना के करिश्माई खिलाड़ी लियोनेल मेसी (106) के बाद चौथे स्थान पर हैं.
सुनील छेत्री को देखने के लिए साल्ट लेक स्टेडियम की क्षमता 68000 दर्शकों की है और पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था. वही इसके आलावा इनमें उनके पिता खरगा और माता सुशीला तथा पत्नी सोनम भट्टाचार्य के अलावा कई अधिकारी और पूर्व खिलाड़ी भी शामिल थे. दर्शकों को हालांकि आखिर में यह मलाल रह गया कि छेत्री अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच में गोल नहीं कर पाए.
Sunil Chhetri in tears.
– Thank you for everything, Captain! pic.twitter.com/F4RwJIbbjm
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 6, 2024
फीफा विश्व कप 2026 का क्वालीफायर को लगा झटका
फीफा विश्व कप 2026 का क्वालीफायर के नजरिए भारत के लिए ये काफी अहम मैच था. भारत अगर ये मैच जीत पाने में कामयाब रहती तो वो फीफा विश्व कप 2026 का क्वालीफायर के अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर लेती. मगर कुवैत के खिलाफ ड्रॉ खेलने से भारत के सपने को झटका लगा है. इस मैच में ड्रॉ से अब भारत के पांच अंक हो गए हैं.
उसे अपना अंतिम मैच 11 जून को एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ खेलना है। कुवैत के चार अंक हैं और वह उसी दिन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगा. भारत को अगले दौर में जगह बनाने के लिए कतर के खिलाफ कम से कम जीत हासिल करनी होगी या कुवैत और अफगानिस्तान के मैच को ड्रॉ रहने की उम्मीद करनी होगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें