By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Sports Hindi
- India S Top 5 Batsman With Most Test Runs In Australia
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में जड़े हैं 5 टेस्ट शतक, जानें कौन है सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं.
नई दिल्ली : टीम इंडिया नवम्बर के इसी हफ्ते में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जायेगी, जहां वनडे, टी-20 और टेस्ट सीरीज खेली जायेगी. इस दौरे पर भारतीय टीम पहले टी-20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. टेस्ट सीरीज की बात करें तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक एक भी सीरीज नहीं जीती है. उसका यहां काफी खराब प्रदर्शन रहा है. भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर सिर्फ 5 टेस्ट मैच ही जीते हैं. अगर रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो इस बार कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन अहम होगा. वो भारत की ओर से यहां सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं.
दरअसल ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. इस लिस्ट में विराट चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 16 टेस्ट पारियों में 5 शतकों की मदद से 992 रन बनाए हैं. लिहाजा इस बार विराट का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए अहम होगा. इनके अलावा मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे भी ऑस्ट्रेलिया में खेल चुके हैं. ये दोनों खिलाड़ी इस दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल भी किए गए हैं. विजय ने 8 पारियों में 4 अर्धशतकों और 1 शतक की मदद से 482 रन बनाए हैं. जब कि रहाणे ने 8 पारियों में 2 अर्धशतकों और 1 शतक की मदद से 399 रन बनाए हैं.
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया को पहली टेस्ट सीरीज जीत का इंतजार, सिर्फ 5 मैचों में मिली है जीत
ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम –
सचिन ने भारत की ओर से खेलते हुई कई बार दमदार प्रदर्शन किया है. टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो पहले स्थान पर हैं. सचिन ने 38 टेस्ट पारियों में 6 शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं. इस दौरान उन्होंने 1809 रन बनाए. सचिन का ऑस्ट्रेलिया में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 241 रन रहा है. इस लिस्ट मे वीवीएस लक्ष्मण दूसरे स्थान पर हैं. लक्ष्मण ने 29 पारियों में 4 शतक और 4 अर्धशतक जड़ते हुए 1236 रन बनाए. जब कि राहुल द्रविड़ 1143 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं. द्रविड़ के नाम एक शतक दर्ज है. इसके बाद कोहली 992 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं.
मिशेल सैंटनर की भविष्यवाणी, टीम इंडिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के होंगे हाई स्कोरिंग मैच
जब ऑस्ट्रेलिया में चला था विराट का बल्ला –
भारतीय टीम 2014-15 में कोहली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी. इस दौरे पर 4 टेस्ट मैच खेले गए, जिसमें भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि सीरीज में कोहली का बल्ला खूब चला था. उन्होंने 8 पारियों में 692 रन रहे. इस दौरान विराट ने 4 शतक जड़े. वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे. जब कि ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 769 रन के साथ पहले स्थान पर थे. ओपनर खिलाड़ी मुरली विजय ने भी औसत से अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 8 पारियों में 482 रन बनाए थे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें